नई स्मार्टवॉच: Mi Watch Revolve एक्टिव की भारत में लॉन्चिंग डेट हुई कंफर्म
इस वॉच में SpO2 सेंसर के अलावा अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें कॉल और एप के नोटिफिकेशन भी मिलेंगे। साथ ही एमआई वॉच रिवॉल्व एक्टिव में इन-बिल्ट जीपीएस और बॉडी एनजी मॉनिटर भी मिलेगा।

विस्तार
एमआई इंडिया की नई स्मार्टवॉच Mi Watch Revolve Active 22 जून को भारत में लॉन्च होने जा रही है। बता दें कि 22 जून को ही एमआई 11 लाइट स्मार्टफोन भी भारत में लॉन्च होगा। Mi Watch Revolve Active को अमेजन इंडिया और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। बता दें कि नई वॉच Mi Watch Revolve का अपग्रेडेड वर्जन होगी जिसे पिछले साल सर्कुलर डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था।
Mi Watch Revolve Active में भी ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के लिए SpO2 सेंसर और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। इस वॉच की बिक्री अमेजन से होगी और लॉन्चिंग 22 जून को दोपहर 12 बजे होगी। एमआई की इस स्मार्टवॉच का मुकाबला रियलमी, अमेजफिट और वनप्लस जैसी कंपनियों की स्मार्टवॉच से होगा।
Mi Watch Revolve Active की स्पेसिफिकेशन
कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक इस वॉच में SpO2 सेंसर के अलावा अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें कॉल और एप के नोटिफिकेशन भी मिलेंगे। साथ ही एमआई वॉच रिवॉल्व एक्टिव में इन-बिल्ट जीपीएस और बॉडी एनजी मॉनिटर भी मिलेगा।
Mi Watch Revolve Active कई सारे स्पोर्ट्स मोड और मल्टिपल वॉच फेसेज के साथ आएगी। वॉच में स्ट्रेस मैनेजमेंट और स्लीप मॉनिटरिंग का भी फीचर मिलेगा। स्ट्रैप के लिए कई तरह के विकल्प मिलेंगे।इसके फीचर्स काफी हद तक पहले वाले मॉडल की तरह होंगे यानी इसके साथ भी सर्कुलर एमोलेड डिस्प्ले की उम्मीद की जा सकती है। यह स्मार्टवॉच भी वॉटर रेसिस्टेंट होगी। इसके साथ दो सप्ताह तक की बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है।