Vivo V21e 5G भारत में हुआ लॉन्च, 30 मिनट में 72% चार्ज हो जाएगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Jun 2021 05:57 PM IST
सार

Vivo V21e 5G की कीमत 24,990 रुपये है। इसमें आपको 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगा। फोन को डार्क पर्ल और सनसेट जैज कलर में वीवो के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। HDFC बैंक के कार्ड से फोन को खरीदने पर 2,500 रुपये का कैशबैक मिल रहा है

विज्ञापन
Vivo V21e 5G launched in India With MediaTek Dimensity 700 SoC Price and Specifications
Vivo V21e 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वीवो इंडिया ने अपने नए 5जी स्मार्टफोन Vivo V21e 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Vivo V21e 5G को सिंगल रैम और स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। Vivo V21e 5G में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में नॉच डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    Vivo V21e 5G की कीमत

    Vivo V21e 5G की कीमत 24,990 रुपये है। इसमें आपको 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगा। फोन को डार्क पर्ल और सनसेट जैज कलर में वीवो के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। HDFC बैंक के कार्ड से फोन को खरीदने पर 2,500 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को 1,000 रुपये का अमेजन वाउचर भी मिल रहा है।

    विज्ञापन

    Vivo V21e 5G की स्पेसिफिकेशन

    Vivo V21e 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU है। इसमें 8 जीबी LPDDR4x रैम के साथ 3 जीबी सॉफ्टवेयर एक्सटेंशन रैम है। इसमें 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo V21e 5G का कैमरा

    Vivo V21e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है जिसका अपर्चर f/2.2 है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

    Vivo V21e 5G की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए Vivo V21e 5G में डुअल बैंड वाई-फाई, 5G, LTE, ब्लूटूथ, GPS और USB टाईप सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फेस अनलॉक भी है। इसमें 4000mAh की बैटरी है जो 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि महज 30 मिनट में बैटरी 0-72 फीसदी चार्ज हो जाएगी। फोन का वजन 167 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें