Vivo V21 का नया वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Oct 2021 11:15 AM IST
सार

Vivo V21 को अब नियोन स्पार्क कलर में भी खरीदा जा सकता है। vivo V21 Neon Spark कलर वेरियंट को 29,990 रुपये में तमाम ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

vivo v21 5G new variant launched in india check features price in india
Vivo V21 5G नए वेरिएंट के साथ भारत में लॉन्च - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वीवो ने अपनी वी सीरीज के स्मार्टफोन Vivo V21 का नया वेरियंट भारत में पेश कर दिया है। Vivo V21 को अब नियोन स्पार्क कलर में भी खरीदा जा सकता है। vivo V21 Neon Spark कलर वेरियंट को 29,990 रुपये में तमाम ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। Vivo V21 को इसी साल अप्रैल में भारतीय बाजार में पेश किया गया था। Vivo V21 5G में मीडियाटेक Dimensity 800U प्रोसेसर है।

    Vivo V21 5G की स्पेसिफिकेशन

    Vivo V21 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 है। इसके अलावा इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2404 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है। फोन के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम भी है।

    Vivo V21 5G का कैमरा

    वीवो ने अपने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। रियर कैमरे सके साथ एलईडी फ्लैश लाइट और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट है। सेल्फी के लिए इसमें 44 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। फ्रंट कैमरे के साथ डुअल फ्लैश लाइट है।

    Vivo V21 5G की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS और USB Type-C पोर्ट है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो कि 33W की फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें