OnePlus 9RT: 120Hz एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरे से लैस है यह फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Oct 2021 09:40 AM IST
सार

इस फोन के अलावा कंपनी ने OnePlus Buds Z2 को भी भारत में पेश किया है जिसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट दिया गया है और इसमें 11mm का ड्राइवर है।

विज्ञापन
OnePlus 9RT launched With Snapdragon 888 SoC and 50 Megapixel Triple Cameras Price and Specifications
OnePlus 9RT - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वनप्लस ने OnePlus 9 सीरीज के तहत OnePlus 9RT को लॉन्च कर दिया है। यह फोन OnePlus 9R का अपग्रेडेड वर्जन है। OnePlus 9RT में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इस फोन के अलावा कंपनी ने OnePlus Buds Z2 को भी भारत में पेश किया है जिसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट दिया गया है और इसमें 11mm का ड्राइवर है।

    OnePlus 9RT और OnePlus Buds Z2 की कीमत

    OnePlus 9RT की शुरुआती कीमत 3,299 चीनी युआन यानी करीब 38,600 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,499 चीनी युआन यानी करीब 40,900 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,799 चीनी युआन यानी करीब 44,400 रुपये है। OnePlus 9RT की बिक्री चीन में 19 अक्तूबर से होगी। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। OnePlus Buds Z2 की कीमत 499 चीनी युआन यानी करीब 5,800 रुपये रखी गई है।

    विज्ञापन

    OnePlus 9RT की स्पेसिफिकेशन

    OnePlus 9RT में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस सैमसंग ई4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR5 रैम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus 9RT का कैमरा

    इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 सेंसर है। इसके अलावा दूसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजर भी है। कैमरे के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल फ्लैश लाइट का भी सपोर्ट है। सेल्फी के लिए OnePlus 9RT में 16 मेगापिक्सल का सोनी IMX471 सेंसर है। फ्रंट कैमरे के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन भी है।

    OnePlus 9RT की बैटरी

    इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर भी है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। फोन में 4500mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 65T फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें