कंफर्म: 29 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Vivo V21 5G, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Apr 2021 10:04 AM IST
सार

Vivo V21 5G की टक्कर में इस वक्त बाजार में 25,000 रुपये की रेंज में कई सारे 5जी स्मार्टफोन उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Vivo V21 5G Launch in India Confirmed for April 29 Will Go on Sale via Flipkart
Vivo V21 5G - फोटो : flipkart

    विस्तार

    वीवो के नए 5जी स्मार्टफोन Vivo V21 5G की लॉन्चिंग तारीख कंफर्म हो गई है। Vivo V21 5G की लॉन्चिंग भारत में 29 अप्रैल को होने जा रही है। इससे पहले कंपनी ने लॉन्चिंग के बारे में कहा था लेकिन कोई तारीख नहीं बताई थी। अब वीवो ने Vivo V21 5G की लॉन्चिंग तारीख को लेकर एलान भी कर दिया है और फ्लिपकार्ट पर एक पेज भी लाइव हो गया है। फोन के कुछ फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिली है।

    Vivo V21 5G की भारत में लॉन्चिंग 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगी। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। डिस्प्ले की स्टाइल वॉटर ड्रॉप नॉच होगी।

    विज्ञापन

    फोन की कीमत को लेकर फिलहाल कोई सटीक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 22,990 रुपये हो सकती है, क्योंकि Vivo V21 5G की टक्कर में इस वक्त बाजार में 25,000 रुपये की रेंज में कई सारे 5जी स्मार्टफोन उपलब्ध हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीवो ने इससे पहले भी अपने कई स्मार्टफोन में आई ऑटो फोकस दिया है जो कि सब्जेक्ट के साथ मूव कर सकता है। ऐसे में सब्जेक्ट पर फोकस करने में परेशानी नहीं होती है। बता दें कि Vivo V20 Pro में भी 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था, हालांकि उसमें डुअल लेंस है और Vivo V21 में सिंगल लेंस मिलेगा।

    Vivo V21 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस मिलेगा जिसके साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। अन्य दो लेंस के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 मिलेगा। फोन में 8 जीबी तक रैम और कम-से-कम 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में 5जी का भी सपोर्ट मिलेगा। फोन के वनिला मॉडल को हाल ही में BIS की वेबसाइट पर देखा गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें