Vivo V20 SE भारत में हुआ लॉन्च, 8GB रैम के साथ मिलेगी 128GB की स्टोरेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 02 Nov 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Vivo V20 SE launched in India With Snapdragon 665 SoC price and Specifications
Vivo V20 SE - फोटो : AMAR UJALA

    वीवो इंडिया ने अपनी वी सीरीज का विस्तार करते हुए भारत में Vivo V20 SE को लॉन्च कर दिया है जो कि हाल ही में लॉन्च हुए Vivo V20 का सस्ता वर्जन है। Vivo V20 SE को ही एक ही वेरियंट में बाजार में उतारा गया है जो कि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। आपको बता दें कि Vivo V20 SE को सबसे पहले इंडोनेशिया में इसी साल सितंबर में लॉन्च किया गया था।

    Vivo V20 SE की कीमत 20,990 रुपये है और यह फोन एक ही मॉडल 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। फोन को एक्वामरीन ग्रीन और ग्रेविटी ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री मंगलवार, तीन नवंबर से ऑनलाइन स्टोर्स से होगी। Vivo V20 SE के ग्राहकों को जियो की ओर से 10,000 रुपये का फायदा मिलेगा।

    विज्ञापन

    वीवो के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ फनटच ओएस 11 दिया गया है जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। इसके अलावा इस फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का f/2.2 वाला और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट है जिसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए वीवो ने इस फोन में 32 मेगापिक्सल का लेंस दिया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

    Vivo V20 SE में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS/A-GPS,एफएम रेडियो और टाइप-सी पोर्ट है। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी है। इसमें 4100mAh की बैटरी दी गई है जो 33वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें