Redmi Note 9 Pro Max को खरीदने का शानदार मौका, मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 12 May 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
xiaomi Redmi Note 9 Pro Max first sale today know price offer and specs in hindi
Redmi Note 9 pro max - फोटो : social media

    शाओमी (Xiaomi) के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स (Redmi Note 9 Pro Max) की आज पहली सेल है। ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी भारत सरकार द्वारा तय किए गए ग्रीन और ऑरेंज जोन में ही की जाएगी। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को मार्च में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इसकी सेल को रद्द करना पड़ा था।

    यह फोन 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी और 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा, जिनकी कीमतें क्रमशः 14,999 रुपये, 16,999 रुपये और 18,999 रुपये हैं। इस फोन की बिक्री अमेजन, एमआई होम और एमआई के ऑनलाइन स्टोर पर होगी।

    विज्ञापन

    रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की सेल आज 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर शुरू होगी। साथ ही इस सेल में ग्राहकों को कैशबैक और डिस्काउंट के साथ नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में भी 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में रेडमी नोट 9 प्रो की तरह चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है।

    इसमें भी 5020एमएच की बैटरी मिलेगी लेकिन इसके साथ बॉक्स में 33 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। फोन में भारतीय नेविगेशन सिस्टम नाविक का भी सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें