Vivo V19 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग हुई शुरू, 26 मार्च को होगा लॉन्च
Vivo V19 भारत में 26 मार्च को होगा लॉन्चयूजर्स को इस फोन दमदार फीचर्स मिल सकते हैंकंपनी ने इस फोन को सबसे पहले इंडोनेशिया में किया था पेश

विस्तार
चीन की टेक कंपनी वीवो (Vivo) अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन वी19 (Vivo V19) को 26 मार्च के दिन लॉन्च करने वाली है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन की प्रीबुकिंग शुरू हो गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को सबसे पहले इंडोनेशिया में पेश किया था, लेकिन भारत में लॉन्च होने वाला वेरिएंट ग्लोबल मॉडल से काफी अलग होगा। तो आइए जानते हैं वीवो वी19 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन की कीमत 35,000 रुपये से कम रखेगी। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर 10 फीसदी का कैशबैक मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की कीमत को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।
लीक रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को इस स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 712 के साथ 8 जीबी रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।