Vivo V19 की भारत में लॉन्चिंग तारीख बदली, अब इस दिन होगा लॉन्च
कोरोना वायरस के कारण टली Vivo V19 की लॉन्चिंगभारत में 3 अप्रैल को होगी Vivo V19 की लॉन्चिंग4 रियर और 2 फ्रंट कैमरे से लैस होगा फोन

विस्तार
वीवो ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V19 की भारत में लॉन्चिंग तारीख को बदल दिया है। कंपनी ने यह फैसला पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर लिया है। Vivo V19 पहले 26 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाला था लेकिन अब इस फोन की लॉन्चिंग 3 अप्रैल को होगी, हालांकि कंपनी ने लॉन्चिंग तारीख बदले जाने के बारे में पुष्टि नहीं की है। बता दें कि लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को सबसे पहले इंडोनेशिया में पेश किया था, लेकिन भारत में लॉन्च होने वाला वेरिएंट ग्लोबल मॉडल से काफी अलग होगा। तो आइए जानते हैं वीवो वी19 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन की कीमत 35,000 रुपये से कम रखेगी। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर 10 फीसदी का कैशबैक मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की कीमत को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।
लीक रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को इस स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 712 के साथ 8 जीबी रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।