Vivo V17 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा दमदार कैमरा और प्रोसेसर का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 09 Dec 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
vivo v17 Smartphone Launch In India Know Price Specifications Offers
vivo v17 - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) ने भारत में वी17 (Vivo V17) स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। ग्राहकों को इस डिवाइस में दमदार कैमरा, प्रोसेसर और पंचहोल डिस्प्ले मिला हैं। इस फोन में दुनिया का सबसे छोटा पंचहोल कैमरा मिलेगा। कंपनी ने इससे पहले वीवो वी17 को रशिया में पेश किया था। इसके साथ ही ग्राहक इस स्मार्टफोन को 17 दिसंबर से ई-कॉमर्स साइट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे। नाइट फोटोग्राफी के लिए इसमें खासतौर पर नाइट मोड दिया गया है। इतना ही नहीं यह फोन रेडमी के20 और ओपो रेनो जैसे डिवाइसेज को कड़ी टक्कर देगा। वहीं, ग्राहकों के लिए वीवो वी17 स्मार्टफोन मिड नाइट ब्लू ओशन और ग्लेशियर आइस व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं।

    vivo v17
    vivo v17 - फोटो : amar ujala

    Vivo V17 की कीमत

    कंपनी ने वीवो वी17 स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को 22,990 रुपये के प्राइस टैग के साथ भारत में उतारा है। इसके साथ ही यूजर्स को बॉक्स में वीवो एक्स710 इयरफोन मुफ्त में मिलेगा, जिसकी कीमत 1,999 रुपये है। अगर ग्राहक एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से इस फोन की खरीदारी करते हैं, तो उन्हें 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

    vivo v17
    vivo v17 - फोटो : amar ujala

    Vivo V17 की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने इस फोन में 6.44 इंच का सुपर एमोलेड आईव्यू डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह फोन फनटच ओएस 9.2 और एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें