Vivo V17 Pro Review: 30 हजार रुपये की रेंज में एक शानदार कैमरे वाला स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Oct 2019 12:57 PM IST
Vivo V17 Pro Review A all rounder smartphone under Rs 30000
Vivo V17 Pro Review - फोटो : amar ujala

    वीवो ने हाल ही में वी सीरीज का विस्तार करते हुए Vivo V17 PRO को भारतीय बाजार में पेश किया है। वीवो वी17 प्रो को दुनिया का पहला स्मार्टफोन जिसमें डुअल पॉप अप सेल्फी कैमरा है। बता दें कि Vivo V17 PRO, Vivo V15 PRO का अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है तो आइए रिव्यू में जानते हैं Vivo V17 PRO में कितना दम है?

    Vivo V17 Pro की डिजाइन

    Vivo V17 Pro Review
    Vivo V17 Pro Review - फोटो : amar ujala

    Vivo V17 PRO की डिजाइन शानदार है। फोन हाथ में लेने पर प्रीमियम फोन की फीलिंग आती है। यह फोन मिडनाइट ऑशियन और ग्लेशियर आइस कलर वेरियंट में उपलब्ध है। रिव्यू के लिए हमें मिडनाइट ऑशियन कलर वेरियंट मिला था। फोन में डुअल पॉप अप सेल्फी कैमरा है। गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से एक बटन दिया गया है। हेडफोन जैक को फोन के सबसे ऊपर जगह मिली है, वहीं टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल नीचे की ओर हैं। फोन के पीछे ग्लास की बॉडी है। पीछे की ओर ही चार कैमरे दिए गए हैं। फोन के साथ गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिलता है। फ्लैश लाइट दो लेंस के बीच में दी गई है। कुल मिलाकर कहें तो 30 हजार रुपये की रेंज में Vivo V17 Pro एक बेहतरीन डिजाइन वाला फोन है। वीवो वी17 प्रो की कीमत 29,990 रुपये है।

    Vivo V17 Pro की डिस्प्ले

    Vivo V17 Pro Review
    Vivo V17 Pro Review - फोटो : amar ujala

    Vivo V17 Pro में 6.44 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। बॉडी टू स्क्रीन रेशियो 91.65 फीसदी है। दूसरे शब्दों में कहें तो आपको पूरी डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले की क्वालिटी शानदार है और रंगों के मिश्रण को लेकर कोई शिकायत नहीं है। कड़ी धूप में भी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है और टच भी काफी स्मूथ है। डिस्प्ले का ऑटो ब्राइटनेस बेहतरीन काम करता है। नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम के एचडी वीडियो देखने में डिस्प्ले काफी मदद करती है। फोन का व्यूइंग एंगल भी काफी बढ़िया है। इसमें ओएलईडी पैनल है।

    Vivo V17 Pro का कैमरा

    Vivo V17 Pro Review
    Vivo V17 Pro Review - फोटो : amar ujala

    अब बात वीवो वी17 प्रो के सबसे खास हिस्से यानी कैमरे की करें तो हम यह आराम से कह सकते हैं कि 30 हजार रुपये की रेंज में Vivo V17 Pro सबसे बेस्ट कैमरा फोन है। Vivo V17 Pro के रियर यानी पीछे की ओर 4 कैमरा लेंस हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का का IMX582 सेंसर वाला, दूसरा लें 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो, तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट शॉट के लिए दिया गया है।

    Vivo V17 Pro Review: 30 हजार रुपये की रेंज में एक शानदार कैमरे वाला स्मार्टफोन
    Vivo V17 Pro Review: 30 हजार रुपये की रेंज में एक शानदार कैमरे वाला स्मार्टफोन
    Vivo V17 Pro Review: 30 हजार रुपये की रेंज में एक शानदार कैमरे वाला स्मार्टफोन

    सेल्फी के लिए दो कैमरे मिलेंगे जिनमें एक 32 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरा पॉप अप स्टाइल में है और इसकी स्पीड भी अच्छी है। कैमरे की परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo V17 Pro से आप शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं। फोटो में रंग वास्तविक कैप्चर होते हैं। इस फोन में नाइट मोड दिया गया है जो बढ़िया है।नाइट फोटो का आप सैंपल नीचे देख सकते हैं। नीचे की यह पहली फोटो नाइट मोड में रात साढ़े 10 बजे क्लिक की गई है जबकि ऐसा लग रहा है कि यह फोटो शाम में क्लिक हुई है।इसमें कंपनी ने सुपर मैक्रो मोड दिया है जो कि कमाल का है। रात हो या दिन फोटोग्राफी शानदार होती है।

    Vivo V17 Pro Review: 30 हजार रुपये की रेंज में एक शानदार कैमरे वाला स्मार्टफोन
    Vivo V17 Pro Review: 30 हजार रुपये की रेंज में एक शानदार कैमरे वाला स्मार्टफोन

    Vivo V17 Pro के कैमरे से क्लिक की गई फोटो में कलर, लाइट और डीटेलिंग काबिल-ए-तारीफ है। आप सैंपल फोटो देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। सेल्फी की बात करें तो चेहरे का डीटेल काफी क्लियर आता है और खास बात यह है कि सेल्फी कैमरे के साथ भी नाइट मोड मिलता है। फ्रंट कैमरे के साथ भी फ्लैश लाइट मिलती है।सेल्फी कैमरे के साथ भी वाइड एंगल मिलता है जिसका इस्तेमाल आप ग्रुप सेल्फी में कर सकते हैं। कुल मिलाकर Vivo V17 Pro एक बेहतरीन कैमरा फोन है।

    Vivo V17 Pro की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ

    Vivo v17 PRO Review
    Vivo v17 PRO Review - फोटो : amar ujala

    सॉफ्टवेयर के मामले में भी वीवो वी17 प्रो एक बढ़िया फोन है। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।इस प्रोसेसर के साथ कोई समस्या तो नहीं है लेकिन 30 हजार रुपये खर्च करने पर हम एक कम-से-कम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर की उम्मीद तो कर ही सकते हैं। स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का परफॉर्मेंस बढ़िया है और आप हेवी ग्राफिक्स वाले गेम भी इस फोन पर आराम से बिना अटके हुए खेल सकते हैं।एक साथ कई सारे एप्स इस्तेमाल करने पर भी फोन ना तो गर्म होता है और अटकता है। पबजी जैसे गेम खेलने पर भी फोन स्मूथली काम करता है और बैटरी भी तेजी से खत्म नहीं होती है। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।इस फोन के साथ एक समस्या यह है कि फेस अनलॉक डिफॉल्ट रूप से काम नहीं करता। यह तब काम करता है जब फिंगरप्रिंट सेंसर फेल हो जाता है।

    Vivo V17 Pro Review: 30 हजार रुपये की रेंज में एक शानदार कैमरे वाला स्मार्टफोन

    वीवो ने इस फोन में अल्ट्रा गेमिंग मोड दिया है जो शानदार गेमिंग एक्सपेरियंस के लिए एक तोहफा है। फोन में एंड्रॉयड 9.0 आधारित FunTouch OS है, हालांकि इस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ अमेजन, डेलीहंट जैसे कई सारे एप्स प्री-इंस्टॉल मिलते हैं। इसमें नाइट मोड भी मिलता है। अब बैटरी की बात करें तो इस फोन में 4100एमएएच की बैटरी है जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    इसके साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलता है। बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 1.5 घंटे का वक्त लगता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इंटरनेट इस्तेमाल करने और वीडियो देखने के बाद भी बैटरी पूरे दिन तक साथ देती है। इस दौरान आप गेम भी खेल सकते हैं। तो कुल मिलाकर यदि आपका बजट 30 हजार रुपये तक का है तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा।

    और पढ़ें...