Galaxy Note 10 Plus Camera Review: क्या सच में DSLR की जगह ले लेगा यह फोन, देखें सैंपल तस्वीरें

सैमसंग ने अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में पेश कर दिए हैं जिनमें गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10 प्लस शामिल हैं। इन दोनों फोन में सैमसंग ने पहली बार नया प्रयोग करते हुए कैमरे के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग में भी पोट्रेट यानी लाइव फोकस का फीचर दिया है। सैमसंग ने लॉन्चिंग के दौरान गैलेक्सी नोट 10 सीरीज के फोन को लेकर 'पॉकेट में डीएसएलआर' कहा है। तो आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या वाकई सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 का कैमरा वाकई डीएसएलआर कैमरे की जगह ले सकता है....
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस कैमरा
गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10 प्लस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला, दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट कैमरा 10 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ ऑग्युमेंट रियलिटी का भी सपोर्ट है। सैमसंग ने इस बार नोट सीरीज के साथ सबसे बड़ा प्रयोग करते हुए वीडियो मोड में बोकेह (बैकग्राउंड ब्लर) इफेक्ट दे दिया है।

इसके लिए नोट 10 और नोट 10 प्लस के कैमरे में आपको लाइव फोकस वीडियो का बटन दिया गया जो कि रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ काम करता है। ऐसे में आप एक स्मार्टफोन से डीएसएलआर कैमरे की तरह बैकग्राउंड ब्लर करके वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। लाइव फोकस वीडियो में भी चार मोड्स दिए गए हैं। इस बार सैमसंग ने कैमरे के साथ अलग से एक नाइट मोड दिया है जो कि बिना फ्लैश रात में अच्छी फोटो क्लिक करने में मदद करता है। कैमरे के साथ इंस्टाग्राम का भी सपोर्ट है। सैमसंग ने इस बार नोट 10 सीरीज के फोन के साथ इनबिल्ट वीडियो एडिटर दिया है।आइए देखते हैं अब फोटो सैंपल
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस: लाइव फोकस मोड या पोट्रेट मोड

चाहे किसी भी कंपनी का स्मार्टफोन हो, उसका पोट्रेट मोड मुझे काफी पसंद है, क्योंकि मैं पोट्रेट मोड में बहुत ज्यादा फोटोग्राफी करता हूं, इसलिए सबसे पहले गैलेक्सी नोट 10 प्लस के लाइव फोकस फीचर की बात करेंगे। वैसे फोटो देखकर आपको अंदाजा हो ही गया है कि इस फोन का लाइव फोकस मोड कैसा है, फिर भी हम आपको बता दें कि गैलेक्सी नोट 10 सीरीज का लाइव फोकस बढ़िया काम करता है और खास बात यह है कि फोटो क्लिक करने के बाद भी आपको फोकस एडजस्ट करने का विकल्प मिलता है। लोकस फोकस मोड में सब्जेक्ट धुंधला नहीं होता है। दोनों फोटो में आप डीटेल्स और कलर देख सकते हैं। किसी में कोई कमी नहीं है।


सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस: वाइड एंगल

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज में तीन कैमरे हैं जिनके इस्तेमाल के लिए आपको कैमरे में तीन बटन दिए गए हैं। वाइड एंगल 2एक्स के साथ फोटो क्लिक करता है, हालांकि आप मैनुअली इससे ज्यादा भी जूम कर सकते हैं। वहीं अल्ट्रा वाइड एंगल काफी एरिया को कवर करता है। तीनों लेंस से ली गई तस्वीरों में डीटेल्स अच्छी होती है और फोटो में मौजूद सभी सब्जेक्ट को आप आसानी से पहचान सकते हैं। कैमरे के साथ आपको जूम मिलता है। जूम बढ़िया काम करता है और फोटो पिक्सलेट नहीं होती है।तीनों लेंस से क्लिक की गई तस्वीरें आप नीचे देख सकते हैं



सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस: नाइट फोटोग्राफी

सैमसंग ने रात में फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस बार नोट 10 सीरीज के फोन गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10 प्लस में अलग से नाइट मोड दिया है। इसे ऑन करके आप अंधेरी रात में भी ठीक-ठाक फोटोग्राफी कर सकते हैं। खास बात यह है कि नाइट मोड ऑन करने के बाद आपको फ्लैश लाइट इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नाइट फोटोग्राफी का एक नमूना आप नीचे देख सकते हैं जो कि फ्लाइट ली गई है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस: लाइव फोकस वीडियोग्राफी

जैसा कि हमने पहले ही आपको बताया है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के फोन दुनिया के पहले ऐसे स्मार्टफोन हैं जिनमें वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान आपको लाइव फोकस यानी पोट्रेट का विक्लप मिलता है। रिव्यू के दौरान हमने इसे ट्राई किया। वीडियोग्राफी में भी लाइव फोकस को इस्तेमाल करने के लिए आपको एक निश्चित दूरी पर ही कैमरा रखना होगा। बता दें कि सैमसंग ने इस बार कैमरे के साथ जूम ऑडियो भी दिया है यानी आप दूर से वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान भी क्लियर आवाज के साथ वीडियोग्राफी कर सकेंगे।

वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान लाइव फोकस इस्तेमाल करने के लिए आपको कई सारे लेवल मिलते हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइव वीडियो फोकस के परफॉर्मेंस की बात करें तो यह काफी हद तक ठीक है लेकिन इसे शानदार नहीं कहा जाएगा, क्योंकि कई बार यह सब्जेक्ट को भी ब्लर कर देता है। जाहिर-सी बात है कि जब भी कोई नया फीचर आता है उसकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए कई अपडेट्स जारी होते हैं। सैमसंग के लाइव वीडियो फोकस के साथ भी ऐसा ही है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस कैमरा रिव्यू

गैलेक्सी नोट 10 प्लस के कैमरे के साथ आपको अन्य कई फीचर्स मिलते हैं जिनमें एआर स्टिकर, 3डी, इमोजी स्टिकर और मेजमेंट जैसे फीचर्स शामिल हैं। नोट 10 सीरीज के फोन के रियर कैमरे और फ्रंट कैमरे दोनों के जरिए 4के वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। पर्याप्त रौशनी या दिन की रौशनी में फोटोग्राफी शानदार है। कलर और डीटेल बेहतरीन रहता है। फोन में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसके परफॉर्मेंस को लेकर कोई शिकायत नहीं है। नीचे दिए गए फोटो सैंपल देखकर आप खुद ही परफॉर्मेंस का अंदाजा लगा सकते हैं। तो कुल मिलाकर यही कह सकते हैं कि गैलेक्सी नोट 10 सीरीज काफी हद तक डीएसएलआर की कमी को पूरा कर सकता है।
यह फोटो चलती हुई कार से क्लिक की गई है




- LG W30 Review : बजट फोन्स का बादशाह बन सकता है ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला यह फोन
- Portronics PICO Review: बेहतर ऑडियो और कम कीमत वाला एक बढ़िया ब्लूटूथ स्पीकर
- FINGERS Sugar-n-Spice Review: कलरफुल इयरकप वाला एक बढ़िया हेडफोन, लेकिन कीमत ज्यादा
- Itel A46 Review: क्या खरीदने लायक है 4,999 रुपये में डुअल कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर वाला यह फोन