Vivo V15 Pro का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट भारत में लॉन्च

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने Vivo V15 Pro के नए वर्जन को भारत में पेश कर दिया है। Vivo V15 Pro का नया वर्जन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। नए वेरियंट की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी वीवो वी15 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती कर दी है। ऐसे में Vivo V15 Pro की शुरुआती कीमत 26,990 रुपये हो गई है। साथ ही कंपनी ने वीवो वी15 प्रो के नए कलर एडिशन एक्वा ब्लू की लॉन्चिंग की भी घोषणा की है।
Vivo V15 Pro की स्पेसिफिकेशन
Vivo V15 Pro की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है, जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Vivo V15 Pro का कैमरा
कैमरे की बात करें तो वैसे इस फोन में रियर पैनल पर 3 कैमरे मिलेंगे जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जो कि पॉप अप स्टाइल में होगा। Vivo V15 Pro में 3700mAh की बैटरी मिलेगी जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
- ATM से अपने-आप गायब हो रहे हैं पैसे, 88 लोगों को लगा 19 लाख का चूना
- Xiaomi के स्मार्टफोन अब वेंडिंग मशीन से खरीद भी सकेंगे, कैश और कार्ड से होगा पेमेंट
- itel ला रहा है नया स्मार्टफोन, 5,000 रुपये से कम में डुअल कैमरा के साथ मिलेगा ऑक्टाकोर प्रोसेसर
- Vivo Y95 की कीमत में हुई कटौती, सेल्फी के लिए मिलेगा 20MP का कैमरा