itel ला रहा है नया स्मार्टफोन, 5,000 रुपये से कम में डुअल कैमरा के साथ मिलेगा ऑक्टाकोर प्रोसेसर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 13 May 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
itel upcoming smartphone to be featured with dual rear camera, octa core soc under Rs 5000
itel smartphone leak image

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ट्रांजिशन होल्डिंग्स भारत में अपने ब्रांड आईटेल के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। आईटेल के इस अपकमिंग फोन को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का भी सपोर्ट होगा।

    लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आईटेल के इस फोन की कीमत 5,000 रुपये से कम होगी। यदि वाकई में ऐसा होता है तो आईटेल के इस नए फोन का कड़ा मुकाबला रेडमी 6ए के साथ होगा, हालांकि आईटेल के इस नए फोन के मॉडल और नाम के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं है।

    विज्ञापन

    आईटेल के अपकमिंग फोन की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसके बारे में कुछ खास और आधिकारिक जानकारी तो अभी मौजूद नहीं है लेकिन लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में एआई सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा मिलेगा। साथ ही में इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 के साथ फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोन की एक फोटो भी सामने आई है। लीक फोटो में फोन ग्रेडिएंट कलर वेरियंट में दिख रहा है। साथ ही बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल रियर कैमरा भी फ्लैश लाइट के साथ के नजर आ रहा है। इसके अलावा फोटो में पावर और वॉल्यूम बटन दायीं ओर स्पीकर बैक पैनल पर दिख रहा है। इस फोन की लॉन्चिंग की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    गौरतलब है कि आईटेल ने इसी साल जनवरी में Itel A44 Air लॉन्च किया था जिसमें डुअळ रियर कैमरा के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 का एंड्रॉयड गो एडिशन दिया गया है। Itel A44 Air की भारत में कीमत 4,999 रुपये है। फोन के साथ 100 दिन की वारंटी रिप्लेसमेंट भी मिल रही है। इस फोन में 5.45 इंच की FWVGA डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट और एंड्रॉयड गो दिया गया है। फोन में Unisoc का क्वॉडकोर SC9832E प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.4GHz है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें