वीवो वी11 प्रो आज भारत में होगा लांच, ऐसे देखें लाइव इवेंट

वीवो वी11 प्रो आखिरकार आज यानि 6 सितंबर को भारत में लांच हो रहा है। फोन की लांचिंग मुंबई में आयोजित एक इवेंट में होगी। लांचिगं से दो पहले वीवो वी11 प्रो के रिटेल बॉक्स की फोटो लीक हुई है जिसमें फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की भी जानकारी मिली है। लांचिंग इवेंट को वीवो की वेबसाइट, फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
वीवो वी 11 प्रो की डिजाइन
लीक रिपोर्ट के मुताबिक वीवो वी11 प्रो दो वेरियंट में लांच होगा। इनमें से एक वीवो वी11 होगा। फोटो देखकर साफ है कि फोन फुल व्यू डिस्प्ले वाला होगा और डिस्प्ले पर नॉच मिलेगी। साथ ही बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा है जो कि फोन के बायीं ओर है। कहा जा रहा है कि वीवो वी 11 प्रो में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
वीवो वी11 प्रो के साथ मिलने वाले ऑफर्स
लीक पोस्टर के मुताबिक फोन के साथ 1,733 रुपये प्रति महीने के हिसाब से नो कॉस्ट ईएमआई मिलेगी। इसके अलावा वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट सिर्फ 999 रुपये में मिलेगा, हालांकि यह ऑफर फोन खरीदने के 6 महीने तक ही वैध है। वीवो वी11 प्रो के साथ HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का कैशबैक और जियो की ओर से 4,050 रुपये का फायदा मिलेगा। इस फोन की बिक्री अमेजॉन और फ्लिपकार्ट दोनों साइट्स से होगी।
वीवो वी11 की स्पेसिफिकेशन
अभी तक लीक रिपोर्ट की मानें तो फोन में 6.41 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही मिलेगा क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा होगा जिसमें 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो लेंस होंगे। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का होगा जिसमें एआई का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3400mAh की बैटरी मिलेगी जो डुअल इंजर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है।