Jio Phone Next: अगले सप्ताह शुरू हो सकती है सेल, गूगल कंसोल पर लीक हुए फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Oct 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
sales of jio phone next may start in the first week of November know the features and specifications
Jio Phone Next - फोटो : amarujala

    जियो ने इसी साल अपने वार्षिक आम बैठक में जियो फोन नेक्स्ट (Jio Phone Next) की घोषणा की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने Jio Phone Next को दुनिया का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन बताया है। रिलायंस जियो ने Jio Phone Next के लिए गूगल के साथ साझेदारी की है। जियो फोन की घोषणा तो हो गई है लेकिन इसके सभी फीचर्स, कीमत और बिक्री की तारीख के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि कंपनी ने यह जरूर कहा है कि दिवाली से पहले Jio Phone Next की बिक्री शुरू होगी। अब गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग से Jio Phone Next के फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है। आइए जानते हैं...

    Jio Phone Next
    Jio Phone Next - फोटो : twitter.com/yabhishekhd/

    जियो फोन नेक्स्ट की गूगल कंसोल पर लिस्टिंग के बारे मे टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सबसे पहले ट्वीट करके जानकारी दी है। गूगल कंसोल पर लिस्टिंग के मुताबिक Jio Phone Next में एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल होगा, हालांकि डिस्प्ले की साइज के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    Jio Phone Next
    Jio Phone Next - फोटो : amarujala

    Jio Phone Next को एंड्रॉयड 11 गो एडिशन के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 215 (QM215) प्रोसेसर मिलेगा जो कि एक क्वॉडकोर प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 306 GPU और 2 जीबी रैम मिलेगी। गूगल प्ले कंसोल पर फोन के फ्रंट की फोटो भी सामने आई है। लिस्टिंग के मुताबिक फोन में पतला बेजल मिलेगा। राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन होंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें