Vivo T5 Pro 5G: 15 अप्रैल को लॉन्च होगा 9020mAh बैटरी वाला भारत का सबसे पतला स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
Vivo T5 Pro 5G:
वीवो भारत में अपनी पॉपुलर T-सीरीज का नया फोन T5 Pro 5G लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 15 अप्रैल को आने वाले इस फोन में अब तक की सबसे बड़ी 9,020mAh बैटरी दी गई है। दमदार प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ यह स्मार्टफोन मिड-रेंज मार्केट में तहलका मचाने वाला है।

विस्तार
दिग्गज टेक कंपनी वीवो ने आधिकारिक तौर पर Vivo T5 Pro 5G के लॉन्च डेटा का एलान कर दिया है। कंपनी का ये नया स्मार्टफोन 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भारत में दस्तक देगा। ग्राहकों के लिए यह फोन फ्लिपकार्ट और वीवो के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां फोन के लुक और डिजाइन की झलक साफ देखी जा सकती है। डिजाइन के मामले में कंपनी ने नयापन लाने की कोशिश की है, जिसमें सेल्फी कैमरे के लिए पिल-शेप्ड कटआउट और पीछे की तरफ वर्टिकल स्टाइल में दो कैमरे दिए गए हैं, जो इसे काफी प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं।
बैटरी के मामले में बनाया नया रिकॉर्ड
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खासियत इसकी विशाल 9,020mAh की बैटरी है। यह भारत के किसी भी स्मार्टफोन में अब तक मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी क्षमता है। वीवो ने अपने पिछले मॉडल T4 Pro (6,500mAh) के मुकाबले इसमें बहुत बड़ा अपग्रेड दिया है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी भारी-भरकम बैटरी होने के बावजूद, कंपनी ने फोन को सिर्फ 8.25mm पतला रखा है। वीवो का दावा है कि यह इतनी बड़ी बैटरी वाला अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा। इसे फटाफट चार्ज करने के लिए 90W की सुपरफास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जो भारी उपयोग करने वाले यूजर्स और गेमर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

दमदार परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले
सिर्फ बैटरी ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी यह फोन काफी ताकतवर है। Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम का शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक की रैम के साथ मिलकर मल्टीटास्किंग को बेहद आसान बना देता है।
फोन में 6.8 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह स्क्रीन गेमिंग के दौरान जबरदस्त स्मूथनेस और वीडियो देखने के दौरान बेहतरीन रंगों का अनुभव कराएगी। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित लेटेस्ट ओरिजिनओएस 6 पर काम करेगा और धूल व पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP68/69 की शानदार रेटिंग भी मिली है।
क्या होगी कीमत और किससे है मुकाबला?
बाजार के जानकारों का अनुमान है कि Vivo T5 Pro 5G की कीमत 30,000 रुपये से शुरू होकर 37,000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि यह पिछले मॉडल T4 Pro (27,999 रुपये) से थोड़ा महंगा है, लेकिन इसमें मिलने वाले बैटरी, डिस्प्ले और प्रोसेसर के अपग्रेड इस बढ़ी हुई कीमत को पूरी तरह जायज ठहराते हैं।
यह फोन सीधे तौर पर अपर मिड-रेंज सेगमेंट में मौजूद अन्य परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देने वाला है। अपनी लंबी बैटरी लाइफ और स्लिम डिजाइन के कारण यह फोन उन युवाओं को खास तौर पर आकर्षित करेगा जो दिन भर फोन का इस्तेमाल करते हैं और बार-बार चार्जिंग के झंझट से बचना चाहते हैं।
- Induction Tips: इंडक्शन चूल्हे के पास भूलकर भी न रखें ये गैजेट्स, मिनटों में हो सकते हैं खराब; जानें क्यों
- AI Facts: अक्ल पर 'ताला' लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति, क्या हम बन जाएंगे चैटबॉट्स के गुलाम?
- Alert: एंड्रॉयड 14, 15 और 16 पर मंडरा रहा खतरा! फोन की हो रही साइलेंट हैकिंग, जानिए क्या है 'जीरो क्लिक' अटैक
- WhatsApp: अब कार के डैशबोर्ड से कर सकेंगे व्हाट्सएप कॉल और चैट, Apple CarPlay के लिए खास एप लॉन्च