Vivo T2 5G: वीवो भारत में लॉन्च करेगा सबसे सस्ता 5G फोन! फीचर्स की जानकारी आई सामने
लिस्टिंग के अनुसार, आगामी Vivo T2 5G को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 64 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

विस्तार
वीवो ने अपने नए सस्ते फोन Vivo T2 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को भारत में 11 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फ्लिपकार्ट के माध्यम से स्मार्टफोन के डिजाइन को सक्रिय रूप से टीज कर दिया है। अब आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन को गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। फोन को वीवो टी2 5जी माना जा रहा है। लिस्टिंग के अनुसार, आगामी फोन को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ पेश किया जाएगा। Vivo T2 5G को एंड्रॉयड 13 के साथ पेश किया जाएगा। वहीं फोन में 64 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है।
वीवो का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2240 के साथ गीकबेंच वेबसाइट पर देखा गया है। 6 अप्रैल को हुई लिस्टिंग को Vivo T2 5G का माना जा रहा है। इसमें 6 जीबी तक और एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ दिखाया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।
Vivo T2 5G में 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन की कीमत की घोषणा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को 20 हजार से कम कीमत पर पेश किया जाएगा। फोन 5 जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा।
- Google: चोरी हुए फोन को खोजना होगा आसान! गूगल Find My Device के लिए ला रहा बड़ा अपडेट
- Superfast Charging: 2 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाएगा फोन! ओप्पो ला रहा 300W चार्जिंग तकनीक
- Realme C55 Review: आईफोन जैसे फीचर्स वाले फोन में कितना है दम? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- Online Gaming: भारत में बैन हो सकते हैं ऑनलाइन बेटिंग एप्स, सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला, मीडिया को दी सलाह