Vivo S7 5G स्मार्टफोन 3 अगस्त को होगा लॉन्च, जानिए संभावित फीचर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 27 Jul 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Vivo S7 5G smartphone launch on 3 august 2020 know expected price and specifications
Vivo S7 - फोटो : techie_tech1

    दिग्गज टेक कंपनी वीवो (Vivo) अपने शानदार स्मार्टफोन वीवो एस7 5जी (Vivo S7 5G) को 3 अगस्त के दिन लॉन्च करने वाली है। इस बात की जानकारी कंपनी की तरफ से जारी टीजर वीडियो से मिली है। इसके अलावा वीडियो से यह भी पता चला है कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन की बॉडी काफी पतली होगी। इसके साथ ही यूजर्स को इस डिवाइस में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट और तीन कैमरे का सपोर्ट मिल सकता है।

    सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को वीवो एस7 5जी स्मार्टफोन में 6.57 इंच का डिस्प्ले, 64+8+13 मेगापिक्सल का कैमरा और क्वाल-कॉम प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इस अगामी स्मार्टफोन के फ्रंट में 44+8 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

    विज्ञापन

    वीवो एस7 स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही है कि इस स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जा सकती है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले वीवो वाय30 स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y30 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    वीवो ने इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,990 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन को ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो वीवो वाय30 स्मार्टफोन में 6.47 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हिलियो पी35 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Vivo Y30 स्मार्टफोन की बैटरी

    कंपनी ने वीवो वाय30 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी नेटवर्क, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें