32MP सेल्फी कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo S1, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Thu, 08 Aug 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
Vivo s1 launched in India with 32MP Selfie camera know price and specifications
vivo s1 - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo S1 लॉन्च कर दिया है। वीवो एस1 की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। बता दें कि वीवो एस1 को इसी साल मार्च में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। Vivo S1 की खासियतों की बात करें तो HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    इस फोन में फनटच ओएस 9 है जो कि एंड्रॉयड पाई 9.0 पर आधारित है। इसके अलावा इस फोन में 6.38 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो P65 प्रोसेसर, 4/6 जीबी रैम और 64/ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में रिवर्स चार्जिंग भी है। ऐसे में आप इस फोन के जरिए एक केबल की मदद से हेडफोन और स्मार्टवॉच चार्ज करेंगे।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का दिया गया है। इस फोन शॉर्ट वीडियो और एआर स्टिकर्स भी मिलेंगे, हालांकि इसमें 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/Aजीपीएस, माइक्रो यूएसबी और OTG का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। इसमें माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फास्ट चार्जिंग के लिए आपको 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा। यह फोन स्काईलाइन ब्लू और डायमंड ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,990 रुपये, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 18,990 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,990 रुपये है। 4 जीबी रैम वेरियंट की बिक्री 8 अगस्त से और अन्य दो वेरियंट की बिक्री की कोई जानकारी नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें