पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ वीवो नेक्स, कीमत व फीचर्स

चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने आज यानि 19 जुलाई को भारत में दुनिया अपना नया स्मार्टफोन वीवो नेक्स को लॉन्च कर दिया है। वीवो नेक्स की लॉन्चिंग आज नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। इस फोन की पूरी दुनिया में चर्चा इसमें दिए गए पॉप अप कैमरे को लेकर है। वीवो नेक्स की बिक्री भारत में अमेजॉन से होगी।
बता दें कि पिछले महीने ही वीवो ने चीन में Vivo Nex S और Vivo Nex A दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें से वीवो नेक्स एस प्रीमियम मॉडल है जिसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है।
वहीं वीवो नेक्स एस और वीवो नेक्स ए दोनों स्मार्टफोन में पॉप अप कैमरा दिया गया है यानि सेल्फी कैमरा आपको नजर नहीं आएगा लेकिन फोटो क्लिक करते समय कैमरा फोन के सबसे ऊपरी हिस्से से निकलकर बाहर आएगा और फिर अंदर चला जाएगा।
वीवो नेक्स एस की स्पेसिफिकेशन
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo Nex में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.59 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यशन 1080x2316 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है और इसमें 8 जीबी की रैम व 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX363 का होगा और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा, वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 4000mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी 2.0 और ओटीजी का सपोर्ट मिलेगा।
वीवो नेक्स की कीमत और लॉन्चिंंग ऑफर्स
वीवो नेक्स की भारत में कीमत 44,990 रुपये रुपये है। फोन की बिक्री 21 जुलाई से अमेज़ॉन से होगी। हालांकि प्री बुकिंग शुरू हो गई है। फोन के साथ 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा एचडीएफसी के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का कैशबैक और वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिल रहा है।