शाओमी एमआई मैक्स 3 हुआ लॉन्च, इसमें है 5500mAh की बैटरी

शाओमी के नए स्मार्टफोन एमआई मैक्स 3 से आज पर्दा उठ गया है। शाओमी ने एमआई मैक्स 3 चीन में लॉन्च कर दिया है। इस फोन के खासियतों की बात करें तो इसमें 5500mAh की दमदार बैटरी दी गई है और फोन में दिया गया डु्अल रियर कैमरा सेटअप है। बता दें कि एमआई मैक्स 3, एमआई मैक्स 2 का अपग्रेडेड वर्जन है।
शाओमी एमआई मैक्स 2 की स्पेसिफिकेशन और कीमत
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.9 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यशून 2160x1080 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन का बैक पैनल मेटल का है और डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। एमआई मैक्स 3 में 1.8GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 509 जीपीयू, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 4/6 जीबी रैम, 64/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
शाओमी एमआई मैक्स 3 का कैमरा
इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। पहले कैमरे में सोनी का MX363 लेंस है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी मिल रही है।

फोन में 5500mAh की बैटरी है जो क्वॉलकॉम के क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी मिलेगा। फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
शाओमी एमआई मैक्स 3 की कीमत
एमआई मैक्स 3 की कीमत की बात करें तो 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1699 चीनी युआन यानि करीब 17,322 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1999 चीनी युआन यानि करीब 20,377 रुपये होगी। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की अभी कोई खबर नहीं है।