Vivo ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, मिलेगी 12GB रैम, कीमत 15 हजार रु. से भी कम
Vivo Y27 के साथ 2.5D ग्लास बॉडी मिलती है। इसके अलावा इसमें 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलती है। Vivo Y27 में 6.64 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें 6 जीबी वर्चुअल रैम मिलेगी।

विस्तार
वीवो ने अपने नए और किफायती फोन Vivo Y27 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Vivo Y27 के साथ 2.5D ग्लास बॉडी मिलती है। इसके अलावा इसमें 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलती है। Vivo Y27 में 6.64 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें 6 जीबी वर्चुअल रैम मिलेगी।
vivo Y27 की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को फ्लिपकार्ट, अमेजन इंडिया और वीवो के ऑनलाइन स्टोर के अलावा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। Vivo Y27 को बरगंडी ब्लैक और गार्डेन ग्रीन कलर में पेश किया गया है।
Vivo Y27 में 6.64 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिलती है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। Vivo Y27 में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम के साथ 6 जीबी वर्चुअल रैम मिलती है। इसके साथ एंड्रॉयड 13 के साथ FunTouch OS 13 मिलता है।
- WhatsApp ने जारी किया कमाल का अपडेट, अब स्मार्टवॉच से ही कर सकेंगे रिप्लाई
- Apple भी लॉन्च करेगा अपना एआई चैटबॉट, ChatGPT से होगा मुकाबला
- Netflix का बड़ा फैसला: भारत में आज से पासवर्ड शेयरिंग बंद, आईपी एड्रेस के जरिए होगी ट्रैकिंग
- Loan App Ban: पाकिस्तान ने 50 लोन एप पर लगाया बैन, कर्ज से परेशान व्यक्ति की आत्महत्या के बाद हुई कार्रवाई