घरेलू कंपनी VingaJoy ने लॉन्च किया नया नेकबैंड, 15 घंटे का है बैटरी बैकअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Oct 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
VingaJoy CL-40 in-ear Collar Neckband launched for festive season
VingaJoy CL- 40 - फोटो : AMAR UJALA

    घरेलू मोबाइल एसेससरीज कंपनी VingaJoy ने दिवाली और भाईदूज को ध्यान में रखते हुए अपना नया कॉलर नेकबैंड पेश CL- 40 पेश किया है। VingaJoy CL- 40 नेकबैंड को लेकर हाई क्वालिटी ऑडियो और लंबी बैटरी का दावा किया गया है। VingaJoy CL- 40 की कीमत 2,499 रुपये है और इसे रेड, ब्लू, ब्लैक, सिल्वर और रोज गोल्ड कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    VingaJoy CL- 40 के बड्स में मैग्नेट हैं। इसके अलावा इसमें प्ले/पॉज और रिसीव/रिजेक्ट के लिए बटन भी दिए गए हैं। इस नेकबैंड में ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है जिसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर है। इसमें एचडी साउंड मिलेगा।

    विज्ञापन

    कंपनी ने VingaJoy CL- 40 के साथ म्यूजिक प्लेबैक को लेकर 15 घंटे का दावा किया है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। कॉलिंग के लिए इस नेकबैंड में माइक्रोफोन दिया गया है। इसमें एपल सिरी और गूगल वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    VingaJoy CL- 40 की लॉन्चिंग पर कंपनी को को-फाउंडर लिलित अरोड़ा ने कहा, 'मनोरंजन की खपत के बढ़ते पैटर्न के साथ, आज के दर्शक तेजी से फैशनेबल सुविधाओं और स्मार्ट विकल्पों की तलाश में हैं। हमने यह भी देखा है हेडफोन, नेकबैंड और साउंडबार पर लोगों की विश्वसनीयता काफी बढ़ गई है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने यह नेकबैंज पेश किया है जो कि किसी भी अवसर के लिए किसी को उपहार देने के लिए परफेक्ट है।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें