ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्मार्ट एलईडी होम प्रोजेक्टर, मिलेगा शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस
ViewSonic प्रोजेक्टर में स्क्रीन मिररिंग फीचर की मदद से स्मार्ट डिवाइस को कनेक्ट कर बड़ी स्क्रीन पर आसानी से स्ट्रीमिंग की जा सकती है। साथ ही प्रोजेक्टर को गेमिंग कंसोल से यूएसबी-सी पोर्ट की मदद से कनेक्ट कर सकते हैं।

विस्तार
ViewSonic ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्ट एलईडी होम प्रोजेक्टर ViewSonic X1 और X2 को लॉन्च कर दिया है। दोनों प्रोजेक्टर के साथ थर्ड जेनरेशन की एलईडी तकनीक के साथ ब्राइटर वीजुअल्स और वाइब्रेंट कलर्स का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसके साथ आपको 30,000 घंटे के लाइवस्पेन मिलेगा।
प्रोजेक्टर्स की कीमत की बात करें तो ViewSonic X1 की कीमत 1,99,000 रुपये और ViewSonic X2 की कीमत 2,25,000 रुपये रखी गई है। व्यूसोनिक इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग मुनीर अहमद ने कहा कि प्रोजेक्टर को भारतीय प्रोजेक्टर बाजार में सर्वश्रेष्ठ घरेलू मनोरंजन अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। हम अपने नए एलईडी स्मार्ट प्रोजेक्टर्स के साथ होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Infinix लाया कम कीमत में दमदार फोन, 8GB रैम और 50MP कैमरा से है लैस, जानें फीचर्स
ViewSonic X1 और X2 किसी भी समय बड़ी स्क्रीन पर महत्वपूर्ण इंस्टॉलेशन और सेटअप के बिना इमर्सिव ऑडियो-विजुअल प्रदान करते हैं। प्रोजेक्टर में बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए बिल्ट-इन हरमन कार्डन स्पीकर का सपोर्ट मिलता है, जो फिल्मों, लाइव स्पोर्ट्स और वीडियो गेम्स की होम स्क्रीनिंग के लिए ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।
ViewSonic प्रोजेक्टर में स्क्रीन मिररिंग फीचर की मदद से स्मार्ट डिवाइस को कनेक्ट कर बड़ी स्क्रीन पर आसानी से स्ट्रीमिंग की जा सकती है। साथ ही प्रोजेक्टर को गेमिंग कंसोल से यूएसबी-सी पोर्ट की मदद से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा प्रोजेक्टर के साथ ब्लूटूथ हेडफोन को भी कनेक्ट किया जा सकता है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ और वाई-फाई का भी सपोर्ट दिया गया है।