ViewSonic VA2409-MHU ने लॉन्च किया 24 इंच का टाईप-सी पोर्ट वाला मॉनिटर, मिलेगा हाई रिफ्रेश रेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Apr 2023 03:14 PM IST
सार

ViewSonic VA2409-MHU के साथ सुपर क्लियर IPS पैनल मिलता है और डिस्प्ले के साथ हाई-रिफ्रेश रेट भी है। ViewSonic VA2409-MHU के साथ 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलेगी। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए HDMI, VGA और USB-C इनपुट मिलता है। इसमें 75Hz का रिफ्रेश रेट है और इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है।

विज्ञापन
ViewSonic India Launches New Edition of Their USB Type C Series VA2409 MHU Monitor
ViewSonic VA2409-MHU - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ViewSonic ने अपने नए मॉनिटर को भारत में लॉन्च कर दिया है। ViewSonic ने 24 इंच का मॉनिटर पेश किया है जिसके साथ टाईप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। ViewSonic VA2409-MHU के साथ सुपर क्लियर IPS पैनल मिलता है और डिस्प्ले के साथ हाई-रिफ्रेश रेट भी है।

    ViewSonic VA2409-MHU के साथ 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलेगी। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए HDMI, VGA और USB-C इनपुट मिलता है। इसमें 75Hz का रिफ्रेश रेट है और इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है।

    विज्ञापन

    ViewSonic VA2409-MHU में व्यूमोड मिलते हैं जिनमें Game, Movie, Web, Text और Mono मोड शामिल हैं। इसमें तीन साइड से फ्रेमलेस डिजाइन मिलती है। इसके अलावा इसमें टाईप-सी कनेक्टिविटी भी है जो कि तेजी से फोटो और वीडियो ट्रांसफर करने के लिए है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ViewSonic VA2409-MHU के इस मॉनिटर का व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। इसमें इनबिल्ट स्पीकर है जो कि इको मोड के साथ आता है। ViewSonic VA2409-MHU की कीमत 17,000 रुपये रखी गई है। व्यूसोनिक के इस मॉनिटर की बिक्री अमेजन इंडिया से हो रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें