भारत में वापसी को तैयार Vaio, 15 जनवरी को लॉन्च होगा नया लैपटॉप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Jan 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
Vaio laptop launch in India on January 15 Teased on Flipkart Ahead of Launch
Vaio Laptop - फोटो : flipkart

    लंबे समय से बाजार से गायब रहने वाली लैपटॉप कंपनी Vaio भारत में वापसी को तैयार है। 15 जनवरी 2021 को Vaio भारतीय बाजार में अपने नए लैपटॉप के साथ धमाकेदार एंट्री करने जा रही है। Vaio के नए लैपटॉप की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। फ्लिपकार्ट पर Vaio के अपकमिंग लैपटॉप की माइक्रो साइट भी लाइव हो गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय बाजार में Vaio के लैपटॉप की मार्केटिंग हॉन्गकॉन्ग की कंपनी Nexsto करेगी जो कि फिलहाल Avita लैपटॉप की भी मार्केटिंग और बिक्री कर रही है।

    भारतीय बाजार में Vaio के लैपटॉप की एंट्री प्रीमियम क्राफ्टेड के रूप में होगी और दावा है कि यूजर्स को शानदार क्वॉलिटी मिलेगी, हालांकि कंपनी ने अभी तक लैपटॉप के फीचर्स आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Xiaomi के सात Smart TV एक साथ हुए महंगे, 3000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

    Flipkart पर Vaio के अपकमिंग लैपटॉप को लेकर पेज लाइव हो गया है जिसमें लैपटॉप के डिजाइन की एक हल्की झलक देखी जा सकती है। माइक्रो साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक Vaio के इस लैपटॉप को काफी हल्का बनाया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि साल 1996 में सोनी Vaio को पर्सनल कंप्यूटर की सब्सिडियरी के तौर पर पेश किया था। कम वजन और बेहतर डिजाइन के साथ Vaio ने बाजार में काफी तेजी से अपनी पैठ बनाई। इसके बाद Vaio ने टू इन वन और हाइब्रिड मॉडल भी पेश किए, लेकिन समय के साथ Vaio को लेकर आगे बढ़ना सोनी के लिए मुश्किल हो गया और कंपनी ने 2014 में Vaio को जापान की एक कंपनी को बेच दिया।

    Vaio के लिए बेहतर मौका

    भारत समेत दुनिया के कई देशों में महामारी के कारण लोग घरों से काम कर रहे हैं। ऐसे में सबसे जरूरी गैजेट लैपटॉप हो गया है। ऐसे में इस वक्त भारतीय बाजार में अपने लैपटॉप को लॉन्च करने और छा जाने के लिए Vaio के पास शानदार मौका है। इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन के मुताबिक भारत में लैपटॉप का मार्केट हर साल 9.2 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें