iPhone Banned: रशियन सेना में अब नहीं होगा आईफोन का इस्तेमाल, iPad पर भी लगा बैन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 12 Aug 2023 01:55 PM IST
सार

सेना अब अपने किसी काम या काम से संबंधित ई-मेल के लए एपल के आईफोन और टैब का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी, हालांकि सशादेव ने कहा, "व्यक्तिगत जरूरतों के लिए आईफोन का उपयोग करने की अनुमति है।"

विज्ञापन
uses of iPhones and iPads Banned for Work Purposes in Russian Military
iPHONE - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रशियन आर्मी ने एपल के प्रोडक्ट पर बैन लगा दिया है। इस आदेश के बाद रूस की सेना के जवान एपल के आईफोन और आईपैड का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसकी जानकारी इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को मंत्री मकसुत शादेव के हवाले से दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस के डिजिटल विकास मंत्रालय ने कर्मचारियों को काम के लिए एपल आईफोन और आईपैड पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    सेना अब अपने किसी काम या काम से संबंधित ई-मेल के लए एपल के आईफोन और टैब का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी, हालांकि सशादेव ने कहा, "व्यक्तिगत जरूरतों के लिए आईफोन का उपयोग करने की अनुमति है।"

    विज्ञापन

    Apple ने इन आरोपों को खारिज किया है। इसी बीच एपल पर रशियन आर्मी से जुड़े कंटेंट को डिलीट नहीं करने के लिए फाइन भी लगा है। यह कंटेंट यूक्रेन मिलिट्री ऑपरेशन से जुड़ा था। रूस ने एपल के अलावा गूगल, मेटा के फेसबुक और Wikimedia पर भी कंटेंट को लेकर फाइन लगाया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें