Airtel ने ऑनलाइन आधार मोबाइल वेरिफिकेशन शुरू किया, घर बैठे ऐसे करें लिंक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 06 Feb 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
Airtel launched Online Mobile Aadhaar verification for Senior Citizens and Physically Challenged
Airtel Online Mobile Aadhaar verification

    एक लंबे इंतजार के बाद Airtel ने आखिरकार ऑनलाइन आधार मोबाइल वेरिफिकेशन को लाइव कर दिया है। अब घर बैठे एयरटेल की वेबसाइट से मोबाइल नंबर को आधार नंबर से वेरिफाई कराया जा सकता है, हालांकि यह सर्विस केवल वरिष्ठ नागरिकों, अप्रवासी भारतीय (NRI) और दिव्यांगों के लिए ही है। तो आइए जानते हैं इसका प्रोसेस।

    Airtel Online Mobile Aadhaar verification
    Airtel Online Mobile Aadhaar verification

    सबसे पहले बता दें कि यह सर्विस 70 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों के लिए है। इसके लिए ग्राहकों कोhttps://www.airtel.in/verify-mobile-for-aadhaar-reverificationया airtel.in पर जाना होगा और बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा। वरिष्ठ नागरिकों, अप्रवासी भारतीय (NRI) और दिव्यांगों के लिए प्रकिया एक ही है।

    Airtel Online Mobile Aadhaar verification
    Airtel Online Mobile Aadhaar verification

    वरिष्ठ नागरिकों, अप्रवासी भारतीय (NRI) और दिव्यांग में से किसी कैटेगरी को सेलेक्ट करने के बाद आपसे मोबाइल नंबर पूछा जाएगाा। मोबाइल नंबर डालने के बाद फोन पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा और उसमें आपसे नाम, एड्रेस जैसे डिटेल्स मांगे जाएंगे। इसके बाद आपसे आई प्रूफ मांगा जाएगा। अब आपको आधार नंबर डालना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें