Upcoming Phone: अगले महीने लॉन्च होंगे ये टॉप स्मार्टफोन, पूरी लिस्ट हैं यहां

हारी सीजन की सेल जोरों पर है। इस सेल में तमाम कंपनियां अपने फोन और अन्य गैजेट को ऑफर के साथ बेच रही हैं, लेकिन इसी कड़ी में कई कंपनियों अपने नए गैजेट भी बाजार में पेश कर रही हैं। नवंबर की शुरुआत ही दुनिया के सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन Jio Phone Next के साथ होने वाली है। इस साल 4 नवंबर को दिवाली है और उम्मीद की जा रही है कि दिवाली के दिन ही जियो फोन नेक्स्ट को लॉन्च किया जाएगा। जियो फोन के अलावा कई अन्य फोन भी नवंबर 2021 में लॉन्च होने वाले हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

Jio Phone Next
Jio Phone Next की लॉन्चिंग 4 नवंबर को सकती है। हाल ही में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने जियो फोन नेक्स्ट को लेकर कहा है कि फोन दिवाली पर बाजार में आएगा। इसके अलावा रिलायंस जियो ने भी जियो फोन नेक्स्ट का मेकिंग वीडियो हाल ही में रिलीज किया है। जियो फोन नेक्स्ट को गूगल की साझेदारी में तैयार किया है और इसमें खासतौर पर एंड्रॉयड आधारित Pragati ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें गूगल और जियो के एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।

Oppo Reno 7 series
Oppo Reno 7 सीरीज की लॉन्चिंग भी अगले महीने चीन में होने वाली है। इस सीरीज के तहत Oppo Reno 7, the Oppo Reno 7 Pro और Oppo Reno Pro Plus जैसे स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। Oppo Reno 7 को मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर, जबकि Oppo Reno 7 Pro को Dimensity 1200 के साथ पेश किया जाएगा। दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
- घरेलू कंपनी फेंडा ऑडियो ने लॉन्च किया 40W का स्पीकर, कैरोअके का भी है सपोर्ट
- खुशखबर: अब ऑनलाइन भी इस्तेमाल कर सकेंगे एडोब फोटोशॉप, नहीं पड़ेगी इंस्टॉल करने की जरूरत
- Snapchat के लिए भारत बना सबसे बड़ा बाजार, एक्टिव यूजर्स की संख्या 10 करोड़ के पार
- Online Fraud: दीपावली का 'बंपर ऑफर' पड़ सकता है महंगा, क्लिक करते ही खाते से उड़ जाएगी मेहनत की कमाई