Freedom phone: ट्रैक नहीं होगा यह फोन, बैन हुए एप भी आराम से चलेंगे, जानें पूरी खासियत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Jul 2021 11:47 AM IST
सार

एरिक ने Freedom Phone का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एरिक के मुताबिक फ्रीडम फोन में प्राइवेसी गार्ड फीचर है जिसे Trust नाम दिया गया है। यह फीचर फोन को ट्रैक होने से रोकता है।

विज्ञापन
Uncensorable Freedom Phone Launched by Erik Finman a self proclaimed bitcoin millionaire
Freedom Phone - फोटो : FreedomPhone

    विस्तार

    स्व-घोषित बिटकॉइन करोड़पति एरिक फिनमैन (Erik Finman) ने अपना एक स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन का नाम Freedom Phone रखा गया है जो कि अपने नाम के मुताबिक ही काम करता है। फ्रीडम फोन को लेकर दावा है कि यह इसे सेंसर नहीं किया जा सकता है और इसे फ्री स्पीच और प्राइवेसी फर्स्ट को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया गया है। एरिक ने ट्वीट करके इस फोन के बारे में जानकारी दी है।

    टेक कंपनियों को चैलेंज

    फ्रीडम फोन को लेकर दावा है कि यह उन टेक कंपनियों को चैलेंज करता है जिन्होंने कुछ यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है। बता दें कि गूगल, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसी तमाम कंपनियों ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बैन किया है। फ्रीडम फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें उन एप्स को भी इस्तेमाल किया जा सकता है जो बैन हो चुके हैं या फिर जिन एप्स पर आपके अकाउंट को बैन किया गया है।

    विज्ञापन

    कीमत 499 डॉलर

    Freedom Phone फोन ट्रैकिंग ब्लॉकर के साथ आता है यानी कोई एप आपकी लोकेशन को ट्रैक नहीं कर सकता है। साथ ही आपके कीबोर्ड की भी ट्रैकिंग इस फोन में संभव नहीं है। इस फोन में वे सभी एप्स डाउनलोड और इस्तेमाल किए जा सकते हैं जिन्हें गूगल प्ले-स्टोर या एपल के एप स्टोर पर बैन किया गया है। Freedom Phone को कंपनी की वेबसाइट पर 499.99 डॉलर यानी करीब 37,319 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसमें 6 इंच की डिस्प्ले है और नॉर्मल फोन की तरह कैमरा सेटअप है, हालांकि कैमरे की स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एरिक ने Freedom Phone का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एरिक के मुताबिक फ्रीडम फोन में प्राइवेसी गार्ड फीचर है जिसे Trust नाम दिया गया है। यह फीचर फोन को ट्रैक होने से रोकता है। इस फोन में FreedomOS सॉफ्टवेयर है और इसमें अच्छी-खासी स्टोरेज है, हालांकि स्टोरेज की जानकारी नहीं दी है। फोन की बिक्री अगस्त से होगी।

    कौन हैं एरिक फिनमैन?

    एरिक फिनमैन एक अमेरिकी करोड़पति हैं जिनकी उम्र महज 22 साल है। 15 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी और बिट्क्वॉइन खरीदने की शुरुआत की थी। 18 साल की उम्र में एरिक ने एजुकेशन Botangle की शुरुआत की और इसी उम्र में वे करोड़पति बने। एरिक को बिट्क्वॉइन निवेशक के रूप में भी जाना जाता है। एरिक को उनकी दादी ने 1,000 डॉलर दिए थे जिनसे एरिक ने बाद में 1 मिलियन डॉलर की कमाई की। एरिक बिट्कॉइन में तब से निवेश कर रहे हैं जब इसकी कीमत महज 12 डॉलर प्रति बिट्कॉइन थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें