उबोन की SW-11 स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 15 Dec 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Ubon SW-11 smart watch launch in india know price specifications offers
Ubon SW-11 smart watch - फोटो : amazon

    भारत की टेक कंपनी उबोन (Ubon) ने लेटेस्ट उबोन एसडब्ल्यू-11 (Ubon SW-11) स्मार्ट वॉच को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्ट वॉच में स्लीप ट्रैकिंग, स्टेप काउंटर, रिमाइंडर और ट्रैनिंग मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस वॉच की खासियत की बात करें तो कंपनी ने इस डिवाइस में हमेशा ऑन रहने वाली कलर डिस्प्ले दी है। साथ ही यह वॉच यूजर का हार्ट रेट और बल्ड प्रेशर को भी मॉनिटर कर सकती है। वहीं, कंपनी ने इस स्मार्ट वॉच की कीमत 2,199 रुपये रखी है। हालांकि, यह वॉच अमेजन पर 1,599 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। तो आइए जानते हैं उबोन एसडब्ल्यू-11 की स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    इसे भी पढ़ें : 15,000 रुपये से कम कीमत वाले ये हैं बेस्ट स्मार्ट टीवी, देखें पूरी लिस्ट

    Ubon SW-11 की स्पेसिफिकेशन

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस वॉच में 1.3 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 240*240 पिक्सल है। साथ ही कंपनी ने इस वॉच में 150 एमएएच की बैटरी दी है, जो लगातार 7 दिन तक काम करेगी। वहीं, इस स्मार्ट वॉच की बैटरी तीन घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसके अलावा यूजर्स को इस वॉच के बॉक्स में दो स्ट्रैप्स और चार्जिंग केबल मिलेगा। यह स्मार्ट वॉच ग्राहकों के लिए ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ ई-कॉमर्स साइट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    Ubon SW-11 में अलार्म और रिमांडर जैसे फीचर्स

    कंपनी ने इस वॉच में हार्ट रेट, बीपी, कैलरी काउंटर और पेस ट्रैकिंग जैसे सेंसर दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस वॉच में अलार्म, रिमांडर और टाइमर जैसे फीचर्स भी मिले हैं। वहीं, यह वॉच एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें