15,000 रुपये से कम कीमत वाले ये हैं बेस्ट स्मार्ट टीवी, देखें पूरी लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 15 Dec 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
best smart tv under 15000 including xiaomi, kodak, eairtec and Thomson in india 2019 know full list
Smart Tv Under Rs 15000 - फोटो : amar ujala

    स्मार्टफोन के बाद अब स्मार्ट टीवी के बाजार में प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। लगभग हर एक कंपनी प्रीमियम से लेकर किफायती कीमत तक के साथ एलर्ईडी और स्मार्ट टीवी बाजार में उतार रही हैं। इन टीवीज में ग्राहकों को एचडी डिस्प्ले और दमदार स्पीकर जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। हाल ही में शाओमी, माइक्रो मैक्स और टीसीएल जैसी कंपनियों ने दमदार टीवी पेश किए हैं। अगर आप भी अपने लिए एलईडी या स्मार्ट टीवी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए लिस्ट लेकर आए हैं। इस लिस्ट में आप टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जान सकेंगे। अगली स्लाइड में डाले नजर...

    Kodak 80 cm (32 Inches) HD Ready LED TV
    Kodak 80 cm (32 Inches) HD Ready LED TV - फोटो : amazon

    Kodak 80 cm (32 Inches) HD Ready LED TV

    Kodak का 32 इंच का टीवी अमेजन पर 7,499 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। यूजर्स को इस टीवी में दो एचडीएमआई पोर्ट, ब्लू रे प्लेयर, गेमिंग कंसोल के साथ लैपटॉप के लिए एक वीजीए पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को इस टीवी में दमदार स्पीकर दिया गया है, जो 20 वॉट के ऑडियो बूस्ट से लैस है।

    JVC 32N380C HD LED
    JVC 32N380C HD LED - फोटो : amazon

    JVC 32N380C HD LED

    JVC ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना 32 इंच का HD LED टीवी पेश किया है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। इस टीवी में डॉल्बी सराउंड साउंड दिया गया है और इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इस टीवी में किनारे बहुत कम है और 12 वॉट के दो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ का भी सपोर्ट मिलेगा। इसमें दो एचडीएमआई और दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें