Ubon ने भारत में लॉन्च किया सोलर वाला ब्लूटूथ स्पीकर, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Jul 2021 12:00 PM IST
सार

यह स्पीकर 1200 एमएएच बैटरी के सपोर्ट के साथ आता है। इसमें एमएम रेडियो भी दिया गया है। ऐसे में आप अपने पसंदीदा एफएम चैनल का भी आनंद ले सकते हैं। यूबॉन के इस स्पीकर की कीमत 2,499 रुपये है। इसकी बिक्री प्रमुख रिटेल स्टोरों के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों से हो रही है।

विज्ञापन
UBON SOLAR Bluetooth Speaker SP 40 launched in India priced at Rs 2499
UBON SP 40 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू गैजेट एक्सेसरी एवं कंज्यूमर इलेक्ट्ऱॉनिक्स ब्रांड यूबॉन ने एसपी-40 स्पीकर को पेश किया है जो सोलर चार्जिंग पैनल के साथ यूएसबी चार्जिंग, डुअल टॉर्च, कलर बटन, एफएम रेडियो, मेमोरी कार्ड और हाई-क्वालिटी साउंड जैसे फीचर्स से लैस है। इस स्पीकर को विभिन्न कनेक्टिविटी विकल्पों यूएसबी पोर्ट, माइक्रो टीएफ/एसडी कार्ड पावर्ड ट्रू वायरलेस स्पीकर (टीडब्ल्यूएस) के साथ पेश किया गया है।

    यह नया स्पीकर वायरलेस वी5.0 के जरिए कनेक्ट होता है। इसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर है। यह स्पीकर 1200 एमएएच बैटरी के सपोर्ट के साथ आता है। इसमें एमएम रेडियो भी दिया गया है। ऐसे में आप अपने पसंदीदा एफएम चैनल का भी आनंद ले सकते हैं। यूबॉन के इस स्पीकर की कीमत 2,499 रुपये है। इसकी बिक्री प्रमुख रिटेल स्टोरों के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों से हो रही है।

    विज्ञापन

    इसकी लॉन्चिंग पर यूबॉन के प्रबंध निदेशक मंदीप अरोड़ा ने कहा, ‘यूबॉन में हम, हमेशा से आकर्षक डिजाइन और सुंदर दिखने वाले उत्पाद मुहैया कराने के लिए प्रयासरत रहे हैं। हमारा उद्देश्य ग्राहक संतुष्टि और उन्हें अपने साथ जोड़े रखना है। हमें यकीन है कि यह उत्पाद भारतीय उपयोगकर्ताओं को बेहद पसंद आएगा।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले इसी साल मार्च में यूबॉन ने भारत का पहला सोलर पावर ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। यूबॉन के इस स्पीकर UBON SP-115X को आपको चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह सूर्य की रौशनी से अपने आप चार्ज हो जाएगा UBON के SP-115X का सबसे खास फीचर यही है कि इसमें सोलर पावर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ है।

    इस स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ V5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 1200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। स्पीकर का वजन 300 ग्राम है और यह वॉटर व डस्टप्रूफ के साथ आता है। इस स्पीकर को स्टाइलिश ब्लैक, स्काई ब्लू और रेड कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1,699 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें