Ubon ने लॉन्च किया स्मार्ट लैंप, वायरलेस चार्जर का भी काम करेगा
UBON Tech Master LM-915 को अनफोल्ड करने पर आपको एक LCD स्क्रीन मिलती है जिसमें क्लॉक के साथ टाइम और मौसम की जानकारी मिलती है। इसमें वायरलेस चार्जिंग पैड भी है। UBON Tech Master LM-915 की कीमत 3,590 रुपये रखी गई है।

विस्तार
घरेलू कंपनी UBON एनोवेशन के लिए जानी जाती है। कंपनी हर साल अपने एक नए प्रोडक्ट से दुनिया को चौंकाती है। पिछले साल कंपनी ने स्मार्ट डायरी पेश किया था। इससे पहले कंपनी ने सोलर पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर भी पेश किया था। अब कंपनी ने एक स्मार्ट टेबल लैंप पेश किया है जिसका इस्तेमाल घड़ी, चार्जर, टेबल लैंप और कैलेंडर के तौर पर भी किया जा सकता है। सीधे शब्दों में कहें तो UBON Tech Master LM-915 एक स्मार्ट लैंप है जो मोबाइल को चार्ज कर सकता है और क्लॉक के साथ कैलेंडर का भी काम कर सकता है।
UBON Tech Master LM-915 एक फोल्डेबल और पोर्टेबल डेस्क लैंप है। यह एक 6 इन वन गैजेट है। UBON Tech Master LM-915 के साथ 20W की वायरलेस चार्जिंग मिलती है। इसके अलावा इसमें इनबिल्ट मोबाइल स्टैंड भी है और डिजिटल क्लॉक भी है। इसमें स्क्रीन टच कंट्रोल है और यूएसबी का सपोर्ट है। आप इस लैंप के कलर और टेंपरेचर को कंट्रोल कर सकते हैं।
UBON Tech Master LM-915 को अनफोल्ड करने पर आपको एक LCD स्क्रीन मिलती है जिसमें क्लॉक के साथ टाइम और मौसम की जानकारी मिलती है। इसमें वायरलेस चार्जिंग पैड भी है। UBON Tech Master LM-915 की कीमत 3,590 रुपये रखी गई है।
कुछ महीने पहले ही कंपनी ने अपना एक नया वायरलेस स्पीकर UBON SP-8010 पेश किया है। UBON SP-8010 को खासतौर पर उनके लिए डिजाइन किया गया है जो फुल नाइट पार्टी पसंद करते हैं। UBON SP-8010 के साथ 1200mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर पूरे 4 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। UBON SP-8010 की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है।
- लॉन्च हुआ 5 हजार से कम कीमत वाला शानदार स्मार्टफोन, मिलेगा डुअल कैमरा और मजबूत डिजाइन, जानें अन्य फीचर्स
- iQoo Neo 7 5G: आईकू के नए फ्लैगशिप फोन का टीजर जारी, मिलेगा भारत का पहला Dimensity 8200 SoC, इस दिन होगा लॉन्च
- Motorola के ये दो फोन जल्द होंगे लॉन्च, मोबाइल खरीदने का प्लान है तो पहले इसे देख लें
- कॉल रिकॉर्ड ना होने से हैं परेशान तो यह एप करेगा आपका काम, किसी को पता भी नहीं चलेगा