UBON ने भारत में लॉन्च किया 10000mAh का पारदर्शी पावरबैंक, जानें कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 30 May 2023 05:42 PM IST
सार

Marshal Series 2.0 PB-SX201 के साथ 10000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 22.5W का पावर आउटपुट मिलेगा। इसके साथ पावर डिलीवरी (PD) और क्विक चार्ज (QC) दोनों मिलता है। इस पावरबैंक से आप कई तरह की डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन
UBON Launches India First Ultimate Transparent Power Bank price and features
Transparent Power Bank - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी UBON ने भारतीय बाजार में अपने नए और अनोखे पावरबैंक UBON Marshal Series 2.0 PB-SX201 लॉन्च किया है। यह भारत में पारदर्शी डिजाइन के साथ लॉन्च होने वाला पहला पावरबैंक है। UBON Marshal Series 2.0 PB-SX201 की कीमत 3,699 रुपये रखी गई है।

    Marshal Series 2.0 PB-SX201 के साथ 10000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 22.5W का पावर आउटपुट मिलेगा। इसके साथ पावर डिलीवरी (PD) और क्विक चार्ज (QC) दोनों मिलता है। इस पावरबैंक से आप कई तरह की डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    Marshal Series 2.0 PB-SX201 की सबसे खास बात यह है कि इसमें इनबिल्ट चार्जिंग केबल मिलता है तो आपको फोन को चार्ज करने के लिए हर बार केबल खोजने की जरूरत नहीं होगी। इसमें एक टाईप-सी पोर्ट है और दूसरा आईफोन के लिए लाइटनिंग केबल है। Marshal Series 2.0 PB-SX201 को लेकर कंपनी का दावा है कि यह पावरबैंक पूरी तरह से सेफ्टी के साथ आता है। यूबॉन के इस पावरबैंक को कंपनी की वेबसाइट के अलावा तमाम ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही यूबॉन ने एक स्मार्ट टेबल लैंप लॉन्च किया है जिसका इस्तेमाल घड़ी, चार्जर, टेबल लैंप और कैलेंडर के तौर पर भी किया जा सकता है। सीधे शब्दों में कहें तो UBON Tech Master LM-915 एक स्मार्ट लैंप है जो मोबाइल को चार्ज कर सकता है और क्लॉक के साथ कैलेंडर का भी काम कर सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें