UBON ने लॉन्च किया टॉर्च वाला वायरलेस स्पीकर, कीमत 1,199 रुपये

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी UBON ने अपना नया वायरलेस स्पीकर लॉन्च किया है। UBON GBT-22A के साथ कंपनी ने टॉर्च भी दिया है। कंपनी ने अपने इस स्पीकर को Audio Bar नाम दिया है। UBON GBT-22A में आपको मेमोरी कार्ड रीडर, यूएसबी ड्राइव, यूएसबी प्ले और टॉर्च के साथ एफएम रेडियो भी मिलेगा।
UBON GBT-22A में लंबी बैटरी लाइफ के लिए 500mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्पीकर में ब्लूटूथ V5.0 वर्जन दिया गया है जिसकी कनेक्टिविटी की रेंज 10 मीटर है। UBON GBT-22A स्पीकर को फोन, लैपटॉप और टैब किसी भी डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Ubon ने लॉन्च किया 40 इंच का स्मार्ट टीवी, कीमत 18,999 रुपये
UBON GBT-22A की डिजाइन सिलेंडर के आकार की है। बॉडी प्लास्टिक की है। इसमें बैटरी इंडिकेटर और पावर के लिए एलईडी लाइट दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस स्पीकर के साथ बढ़िया बास मिलेगा। UBON GBT-22A ऑडियो बार की कीमत 1,199 रुपये रखी गई है और इसे ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।
नए स्पीकर की लॉन्चिंग पर यूबॉन के मैनेजिंग डायरेक्टर मनदीप अरोड़ा ने कहा, '2020 ऑडियो प्रोडक्ट के लिए एक शानदार साल साबित हुआ है। लॉकडाउन में लोगों के लिए म्यूजिक दोस्त था। 2021 में हम UBON में पॉकेट फ्रेंडली कीमतों पर सर्वोत्तम उत्पाद प्रदान करने के अपने वादे के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने वादे पर खरा उतरने के लिए, हमने GBT-22A 'ऑडियो बार' के साथ अपनी उत्पाद लाइन का विस्तार किया है।'