घरेलू कंपनी यू एंड आई ने लॉन्च किया नया ब्लूटूथ स्पीकर, नाम है BAMBOO

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Oct 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
U and i Launches Its Truly Wireless Portable Speaker called BAMBOO
u and i BAMBOO - फोटो : AMAR UJALA

    भारत की प्रमुख गैजेट एक्सेसरी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड यू एंड आई (U&i) ने भारतीय बाजार में अपान एक नया पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर लॉन्च किया है जिसे बेमबू (BAMBOO) नाम दिया गया है। इस स्पीकर की खास बात यह कि यह एक पोर्टेबल होने के साथ-साथ काफी हल्का है। कंपनी ने अपने बेमबू वायरलेस स्पीकर को लेकर बेहतर साउंड क्वालिटी और लंबी बैटरी लाइफ का दावा किया है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है जो किसी भी फोन को 10 मीटर की दूरी तक कनेक्ट कर सकता हैं। यह स्पीकर True Wireless Connection (TWS) के साथ आता है और यह आपकी पॉकेट में आसानी से ले जा सकते है क्योंकि इस स्पीकर का वजन सिर्फ 75.5 ग्राम हैं।

    इस स्पीकर में 600 एमएएच की बैटरी है जो कि 4 घंटे का प्लेटाइम या बैकअप आसानी से दे सकती है। यह स्पीकर गोल्ड, ब्लैक, सिल्वर, रेड और ब्लू कलर वेरियंट में उपलब्ध है। इसमें एक इन-बिल्ट माइक्रोफोन है जो कॉलिंग में काम आता है और इसमें TF कार्ड स्लॉट और USB चार्जिंग पोर्ट भी हैं। स्पीकर का ऑउटपुट 3वॉट का है। इसकी कीमत 2,199 रुपये रखी गई है।

    विज्ञापन

    बता दें कि यू एंड आई (U&i) ने कुछ दिन पहले ही एक अनोखा वायरलेस स्पीकर UiBS-630 लॉन्च किया है। U&i के इस स्पीकर की डिजाइन किसी वायरलेस बड्स जैसी है। इसमें स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है और इसमें 1200mAh की दमदार बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने छह घंटे के प्लेटाइम का दावा किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ईयरबड्स डिजाइन वाला यह स्पीकर व्हाइट, ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन पर बात करने के लिए इसमें इन-बिल्ट माइक भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें मेमोरी कार्ड स्लॉट और यूएसबी टार्जिंग पोर्ट भी है। ईयरबड्स डिजाइन वाले इस वायरलेस स्पीकर में वॉल्यूम, मोड्स और पावर बटन दिए गए हैं। इस स्पीकर की कीमत 2,199 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें