U&i ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस ईयरफोन एयरप्लेन, 12 घंटे का है बैटरी बैकअप

भारत की प्रमुख गैजेट एक्सेसरी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड ने भारत में अपना नया वायरलेस ईयरफोन एयरप्लेन लॉन्च किया है। U&i TWS-3330 एयरप्लेन वायरलेस ईयरफोन नेक्स्ट जेनरेशन का वायरलेस ईयरफोन है जिसे आपके पसंदीदा संगीत या कॉल सुनने के लिए डिजाइन किया गया है।
यह डिवाइस 12 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ आती है। इस वायरलेस ईयरफोन में एक चार्जिंग एलईडी इंडिकेटर है जो कि केस में है। इसके केस में 300एमएएच की बैटरी है जबकि प्रत्येक ईयरबड्स में 25 एमएएच है।
U&i एयरप्लेन वायरलेस ईयरफोन के फीचर
ब्लूटूथ 5.0बैटरी बैकअप और संगीत का समय: 12 घंटेचार्जिंग केस क्षमता: 300mAhएलईडी बैटरी इंडिकेटरकवरेज दूरी: 15 मीटरकीमत एवं उपलब्धता- एयरप्लेन वायरलेस ईयरफोन (सफेद रंग) सभी प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स से 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
बता दें कि इसी साल फरवरी में यू एंड आई ने भारत में एक साथ अपने कई प्रोडक्ट पेश किए हैं जिनमें पिकअप साउण्डबार से लेकर स्लीपी हेडफोन, लॉकर एण्ड स्ट्रॉन्ग स्पीकर और लैम्प एण्ड क्रोक यूएसबी केबल तक शामिल हैं। यू एंड आई के इन प्रोडक्ट की शुरुआती कीमत 299 रुपये है।
लॉकर पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर की बात करें तो इसमें 1200mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें यूएसबी केबल, टीएफ कार्ड, एफएम और ऑक्स केबल का भी सपोर्ट दिया गया है। वहीं पिकअप साउण्डबार 1200mAh बैटरी के साथ आता है, इसमें भी कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है।