U&i ने लॉन्च किया नया वायरलेस नेकबैंड रॉयल्टी, 23 घंटे का है प्लेटाइम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Jul 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
U and i expands its Neckband segment by introducing Royalty Wireless Neckband
U and i Neckband - फोटो : amarujala

    भारत की प्रमुख गैजेट एक्सेसरी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड U&i ने भारत में अपना नया वायरलेस नेकबैंड "रॉयल्टी" लॉन्च किया है। UiNB-4023 रॉयल्टी वायरलेस नेकबैंड में 260mAh की बैटरी के साथ आता है जिसे लेकर 23 घंटे के प्लेटाइम का दावा किया गया है। बैटरी को फुल चार्ज करने में 3 घंटे का वक्त लगता है।

    यह नेकबैंड मल्टी-फंक्शनल और वॉल्यूम/ट्रैक कंट्रोल बटन से लैस है। इसमें पैसिव नॉइज़ कैंसलेशन के साथ रीच बास एचडी स्टीरियो साउंड है। इसमें इन-बिल्ट माइक्रोफोन और Google और सिरी असिस्टेंट का सपोर्ट है।

    विज्ञापन

    U&i रॉयल्टी वायरलेस नेकबैंड के फीचर

    ब्लूटूथ: 5.0प्लेटाइम: 23 घंटेबैटरी क्षमता: 260mAhचार्जिंग समय: 3 घंटेस्टैंडबाई टाइम: करीब 600 घंटेकवरेज दूरी: 10 मीटरकीमत- 2,999 रुपये

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में U&i ने TWS-3330 एयरप्लेन वायरलेस ईयरफोन पेश किया है जिसकी बैटरी को लेकर 12 घंटे के बैकअप का दावा है। इस वायरलेस ईयरफोन में एक चार्जिंग एलईडी इंडिकेटर है जो कि केस में है। इसके केस में 300एमएएच की बैटरी है जबकि प्रत्येक ईयरबड्स में 25 एमएएच है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें