New IT rules: ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लेटफार्मों को स्थानीय कानूनों का करना होगा पालन, आईटी मंत्री चंद्रशेखर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 31 Oct 2022 05:33 PM IST
सार

आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत के आईटी नियमों में बदलाव केंद्र द्वारा नियुक्त पैनल के गठन की अनुमति देता है, जो सोशल मीडिया कंपनियों के कंटेंट निर्णय के खिलाफ अक्सर अनदेखी की गई यूजर्स शिकायतों का समाधान करेगा।

विज्ञापन
Twitter Facebook like Others social media patform Will Have to follow Local Laws said IT Minister
facebook twitter - फोटो : social media

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत में चलने वाले ट्विटर और फेसबुक जैसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को स्थानीय कानूनों और भारतीय यूजर्स के संवैधानिक अधिकारों का पालन करना होगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि आईटी नियमों में नए संशोधन सोशल मीडिया कंपनियों पर प्रतिबंधित सामग्री और गलत सूचना को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए कानूनी दायित्व लागू करते हैं। बता दें कि हाल ही में आईटी मंत्री राज्य मंत्री ने शिकायत अपीलीय पैनल (GACs) का गठन करने की भी घोषणा की है।

    नए आईटी नियम अपीलीय पैनल के गठन का प्रावधान भी करते हैं जो बड़ी तकनीकी फर्मों के अनुरोधों को हटाने या ब्लॉक करने के निर्णयों को रद्द कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि वर्तमान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा पेश की जा रही शिकायत निवारण मैकेनिज्म और अनसुलझी शिकायतों के बारे में यूजर्स की चिंताओं और लाखों शिकायती मैसेज को देखते हुए ये कदम उठाना जा रहा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: एलन मस्क का ट्विटर: ब्लू टिक के लिए हर महीने देने होंगे 1,600 रुपये, नहीं तो वेरिफिकेशन खत्म

    आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत के आईटी नियमों में बदलाव केंद्र द्वारा नियुक्त पैनल के गठन की अनुमति देता है, जो सोशल मीडिया कंपनियों के कंटेंट निर्णय के खिलाफ अक्सर अनदेखी की गई यूजर्स शिकायतों का समाधान करेगा। फिलहाल शिकायतों से निपटने में प्लेटफार्मों द्वारा कैजुअल अप्रोच पर जोर दिया गया है, जबकि इसके लिए नए कदम उठाने की आवश्यकता थी। यह स्वीकार्य नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शिकायत अपीलीय पैनल

    आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को कहा था कि शिकायत अपीलीय पैनल (GACs) का गठन और दायरे को परिभाषित करने वाले तौर-तरीकों पर जल्द ही काम किया जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की थी कि शिकायत अपीलीय पैनल का गठन सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर यूजर्स की शिकायत दर्ज करने और उसे दूर करने के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। साथ ही इससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैरकानूनी सामग्री या गलत सूचना पोस्ट करने में भी कमी आएगी।

    ये भी पढ़ें:  iPhone 13 खरीदने का फिर से है शानदार मौका, यहां मिल रही है भारी छूट

    आईटी मंत्री चंद्रशेखर ने कहा था कि शिकायत अपीलीय पैनल आने वाले दिनों में इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए एक महत्वपूर्ण संस्था होगी। हम जल्द इसकी संरचना, संविधान, दायरे और संदर्भ की शर्तों के बारे में घोषणा करेंगे। शिकायत अपीलीय पैनल को 3 महीने के भीतर गठित किया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें