iPhone 13 खरीदने का फिर से है शानदार मौका, यहां मिल रही है भारी छूट
iPhone 13 का बेस वेरियंट यानी 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 66,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। यही ऑफर फ्लिपकार्ट पर भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन पर बढ़िया कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है।

विस्तार
यदि आप भी फेस्टिव सीजन में iPhone 13 नहीं खरीद पाए हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। आप अभी भी iPhone 13 को सस्ते में खरीद सकते हैं। iPhone 13 की कीमत में एक बार फिर से अमेजन, फ्लिपकार्ट पर कटौती हुई है।
अमेजन और फ्लिपकार्ट पर iPhone 13 की कीमत
iPhone 13 का बेस वेरियंट यानी 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 66,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। यही ऑफर फ्लिपकार्ट पर भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन पर बढ़िया कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है।
अब बात एपल स्टोर की करें तो एपल स्टोर पर iPhone 13 को तीन हजार रुपये अधिक कीमत पर यानी 69,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। एपल की साइट पर 2,200 से 58,730 रुपये तक का ट्रेड इन ऑफर भी मिल रहा।
ये भी पढ़ें: iPhone 14 Pro Max Review: वीडियो क्रिएटर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं
iPhone 13 लोग इसलिए पसंद कर रहे हैं क्योंकि iPhone 13 और iPhone 14 में कुछ खास फर्क नहीं है। iPhone 13 और iPhone 14 दोनों फोन मे एक ही प्रोसेसर है। iPhone 13 में आपको 6.1 इंच की OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा फोन में A15 बायोनिक चिपसेट है।
दोनों फोन में एक ही कैमरा सेटअप है। iPhone 13 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें दोनों लेंस 12 मेगापिक्सल के है। फ्रंट में भी 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 5जी का भी सपोर्ट मिलता है। iPhone 13 के बेस वेरियंट के साथ 18,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट सिक्योर पैकेजिंग के लिए 29 रुपये का शुल्क भी ले रहा है।