Trump Tariffs: ट्रंप के लिए ही मुसीबत बनेगा उनका प्लान, 40% तक महंगे हो सकते हैं iPhone

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Apr 2025 09:41 AM IST
सार

Apple के iPhone मुख्य रूप से चीन में बनाए जाते हैं और ट्रंप के टैरिफ का सबसे बड़ा असर भी चीन पर ही पड़ा है। अब Apple के सामने दो ही रास्ते हैं। पहला यह है कि या तो वह खुद यह लागत वहन करे या फिर इसे ग्राहकों पर डाल दे।

Trump Tariffs plan will create problems for him iPhones can get costlier by up to 40 percent
iPhone 16E - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं तो जरा रुक जाइए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के कारण iPhone की कीमत में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि Apple यह अतिरिक्त लागत ग्राहकों पर डालता है, तो iPhone की कीमतें 30% से 40% तक बढ़ सकती हैं। इसका सबसे बड़ा असर अमेरिका पर ही पड़ेगा, क्योंकि अमेरिका में बिक्री होने वाले अधिकतर आईफोन मेड इन चाइना होते हैं।

    Apple के iPhone मुख्य रूप से चीन में बनाए जाते हैं और ट्रंप के टैरिफ का सबसे बड़ा असर भी चीन पर ही पड़ा है, क्योंकि अमेरिका ने भारत, वियतनाम और चीन पर क्रमशः 27 फीसदी, 46 फीसदी और 34 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। अब Apple के सामने दो ही रास्ते हैं। पहला यह है कि या तो वह खुद यह लागत वहन करे या फिर इसे ग्राहकों पर डाल दे।

    वर्तमान में सबसे किफायती iPhone 16 मॉडल की कीमत $799 (करीब ₹68,000) है। अगर Apple टैरिफ की लागत जोड़ता है, तो इसकी कीमत बढ़कर लगभग $1,142 (करीब ₹97,000) हो सकती है यानी करीब 43% की बढ़ोतरी। वहीं, iPhone 16 Pro Max जैसे प्रीमियम मॉडल की बात करें तो, जिसकी 6.9 इंच की स्क्रीन और 1 टेराबाइट स्टोरेज है, उसकी कीमत लगभग $2,300 (करीब ₹2 लाख) हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें