Android Tab: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए दो नए टैबलेट, पानी से भी नहीं होंगे खराब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Apr 2025 02:30 PM IST
सार

Samsung Galaxy Tab S10 FE में 10.9-इंच का WUXGA+ (1,440x2,304 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं Samsung Galaxy Tab S10 FE+ में 13.1-इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Samsung Galaxy Tab S10 FE and Tab S10 FE+ With Exynos 1580 SoC Launched in India
Samsung Galaxy Tab S10 FE and Tab S10 FE+ - फोटो : samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने टैब का विस्तार करते हुए Samsung Galaxy Tab S10 FE सीरीज को पेश किया है। इस सीरीज के तहत Galaxy Tab S10 FE और Tab S10 FE+ दो टैबलेट लॉन्च किए गए हैं और इन्हें Wi-Fi और 5G विकल्पों के साथ पेश किया गया है। Samsung के इन दोनों टैब में Exynos 1580 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और 12GB तक की रैम दी गई है।

    Samsung Galaxy Tab S10 FE (Wi-Fi वर्जन)

    8GB + 128GB: 42,999 रुपये12GB + 256GB: 53,999 रुपये

    Samsung Galaxy Tab S10 FE (5G वर्जन)

    8GB + 128GB: 50,999 रुपये12GB + 256GB: 61,999 रुपये

    Samsung Galaxy Tab S10 FE+ (Wi-Fi वर्जन)

    8GB + 128GB: 55,999 रुपये12GB + 256GB: 65,999 रुपये

    Samsung Galaxy Tab S10 FE+ (5G वर्जन)

    8GB + 128GB: 63,999 रुपये12GB + 256GB: 73,999 रुपये

    Samsung Galaxy Tab S10 FE में 10.9-इंच का WUXGA+ (1,440x2,304 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं Samsung Galaxy Tab S10 FE+ में 13.1-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। दोनों टैबलेट Exynos 1580 चिपसेट पर चलते हैं और इनमें 12GB तक की RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है, जिसे microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। ये Android 15 पर One UI 7 के साथ आते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें