घरेलू कंपनी Truke ने लॉन्च किया ANC वाला सस्ता ईयरबड्स, मिलेगा हेवी BASS

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Apr 2023 05:23 PM IST
सार

Truke Buds Vibe में चार इक्विलाइजर हैं। Truke Buds Vibe की बैटरी को लेकर 48 घंटे के बैकअप का दावा है। ट्रूक के इस ईयरबड्स में डिजिटल बैटरी इंडिकेटर भी है। इसमें इस्टैंट पेयरिंग का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Truke Buds Vibe Launched in India with ANC and up to 48h total playtime
Truke Buds Vibe - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Truke ने अपने नए ईयरबड्स Truke Buds Vibe ANC को भारत में लॉन्च कर दिया है। Truke Buds Vibe कंपनी का ANC सपोर्ट वाला सस्ता ईयरबड्स है। इससे पहले इसी साल फरवरी में कंपनी ने Truke Buds A1 को 1,299 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था।

    Truke Buds Vibe के साथ प्रीमियम डिजाइन के साथ न्वाइज कैंसिलेशन है। इसमें 35dB तक का ANC मिलता है और क्वॉड माइक मिलता है। Truke Buds Vibe में ब्लूटूथ 5.3 है।

    विज्ञापन

    Truke Buds Vibe में 13mm का टाइटेनियम स्पीकर ड्राइवर है जिसे लेकर सिनेमैटिक ऑडियो का दावा है। Truke Buds Vibe में डीप बासा भी मिलेगा और क्लियर साउंड मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Truke Buds Vibe में चार इक्विलाइजर हैं। Truke Buds Vibe की बैटरी को लेकर 48 घंटे के बैकअप का दावा है। ट्रूक के इस ईयरबड्स में डिजिटल बैटरी इंडिकेटर भी है। इसमें इस्टैंट पेयरिंग का सपोर्ट है।

    Truke Buds Vibe ANC को 1,699 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है लेकिन 6 अप्रैल को तक इसे 1,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। Truke Buds Vibe ANC की बिक्री अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट से हो रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें