Top Smartphone: ये हैं दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन, देखें लिस्ट में फोन के नाम
आमतौर पर उसे ही बेस्ट फोन माना जाएगा जिसकी बिक्री सबसे ज्यादा हो रही हो या जिसे सबसे ज्यादा लोगों ने खरीदा है। मार्केट रिसर्च कंपनी Omdia ने दुनिया के बेस्ट सेलिंग यानी सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है।

विस्तार
देश और दुनिया में हर रोज 100 से अधिक स्मार्टफोन लॉन्च होते हैं। केवल भारत में ही हर महीने कम-से-कम 10 स्मार्टफोन लॉन्च होते हैं। सभी कंपनियां अपने-अपने फोन को लेकर तमाम तरह के दावे करती हैं और उसे बेस्ट बताती हैं, लेकिन हकीकत तो यूजर्स के हाथ में है।
आमतौर पर उसे ही बेस्ट फोन माना जाएगा जिसकी बिक्री सबसे ज्यादा हो रही हो या जिसे सबसे ज्यादा लोगों ने खरीदा है। मार्केट रिसर्च कंपनी Omdia ने दुनिया के बेस्ट सेलिंग यानी सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है।
दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 स्मार्टफोन
Omdia की लिस्ट के मुताबिक पिछले साल की तरह इस साल भी Apple ने ही बाजी मारी है। दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में पहला नाम iPhone 14 Pro Max का है। यह एपल का सबसे महंगा आईफोन है। यह 2023 की पहली छमाही में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है। दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमशः iPhone 14 Pro और iPhone 13 हैं।
Omdia के डाटा के मुताबिक एपल ने केवल iPhone 14 Pro के 2.65 करोड़ यूनिट बेचे हैं, जबकि iPhone 13 के 1.55 करोड़ यूनिट की बिक्री हुई है। एंड्रॉयड की बात करें तो इस कैटेगरी में सैमसंग ने बाजी मारी है।

Samsung Galaxy A13 टॉप-5 लिस्ट में है। इस फोन को 1.24 करोड़ लोगों ने खरीदा है। पिछले साल इस फोन की बिक्री 1.62 करोड़ हुई थी। पिछले साल इस लिस्ट में शाओमी की रेडमी सीरीज का फोन शामिल था लेकिन इस बार बाहर है।
- Samsung Galaxy Z Fold 5 vs Google Pixel Fold: ऑलराउंडर बेस्ट फोल्ड फोन कौन-सा है?
- काम की बात: एक महीने में AI की मदद से इस शख्स ने कमाए एक करोड़ रुपये, बड़ी मजेदार है कहानी
- सावधान: चालान का यह मैसेज आपको बना सकता है कंगाल, पुलिस ने बताए बचने के तरीके
- Infinix GT 10 Pro vs Nothing Phone 2: ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला कौन-सा फोन है बेस्ट?