Huawei P40 सीरीज स्मार्टफोन को बेस्ट फोटोग्राफी के लिए मिला TIPA अवार्ड

दुनिया की बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक हुवावे को पी40 सीरीज स्मार्टफोन के लिए टेक्निकल इमेज प्रेस एसोसिएशन (TIPA) 2020 का अवार्ड मिला है। इस अवार्ड के साथ हुवावे पी40 सीरीज के फोन हुवावे पी40, हुवावे पी40 प्रो और हुवावे पी40 प्रो प्लस को 2020 का बेस्ट फोटो स्मार्टफोन का तमगा मिला है। बता दें कि टिपा की स्थापना 1991 में हुई थी। टिप प्रिंट और ऑनलाइन मीडिया के साथ साझेदारी में काम करती है। हुवावे पी40 सीरीज के तीनों फोन P40, P40 Pro और P40 Pro+ में हुवावे का किरिन 990 5G प्रोसेसर दिया गया है।
इसके अलावा फोन में 1/1.28 इंच का कैमरा सेंसर है जो कि Leica की मदद से तैयार किया गया है। हुवावे पी40 सीरीज के फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित व्हाइट बैलेंस एल्गोरिदम दिया गया है। इसके अलावा कैमरे में लो-लाइट फोटोग्राफी का भी सपोर्ट है। बेहतरीन फोटोग्राफी के कारण हाल ही में HUAWEI P40 Pro को DXOMARK की 128 रेटिंग मिली है। वहीं सेल्फी के मामले में इस फोन को 103 रैंकिंग मिली है। बता दें कि DXOMARK कैमरा परफॉर्मेंस के लिए स्वतंत्र वेंचमार्क है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही हुवावे ने अपने फ्लैगशिप फोन हुवावे पी40 सीरीज को लॉन्च किया है। P40 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन पेश किए गए हैं जिनमें Huawei P40, Huawei P40 Pro Plus और Huawei P40 Pro शामिल हैं। हुवावे पी40 सीरीज के फोन में Leica कैमरा दिया गया है। इसके अलावा शानदार फोटोग्राफी का दावा किया गया है। हुवावे पी40 सीरीज के फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा 100एक्स जूम दिया गया है। Huawei ने पी40 सीरीज के फोन के टेलीफोटो लेंस में 5एक्स जूम दिया है, जबकि आमतौर पर टेलीफोटो लेंस में जूम नहीं मिलता है।
Huawei P40 Pro की स्पेसिफेकशन
इस फोन में 6.58 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और रिजॉल्यूशन 1200x2640 पिक्सल है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में एक 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 5x जूम भी है। वहीं दूसरा लेंस 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला, तीसरा लेंस ToF सेंसर है और चौथा लेंस 50MP का है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। फोन में वीडियो मोड में ऑडियो जूम और बोकेह मिलेगा। फोन में 4200mAh की बैटरी है जो 27W का वारलेस चार्जिंग को सपोर्ट है। इसके अलावा यह फोन 40W के टाइप-सी चार्जर को भी सपोर्ट करता है।