दिवाली से पहले Thomson ने लॉन्च किए तीन नए स्मार्ट टीवी, 55 इंच की कीमत 38,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Oct 2021 04:09 PM IST
सार

Thomson 43OPMAX9099 की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है। वहीं 50 इंच वाले मॉडल 50OPMAX9077 को 34,999 रुपये और 55 इंच वाले मॉडल 55OPMAX9055 की कीमत 38,999 रुपये रखी गई है। तीनों टीवी को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Thomson offers festival bonanza Launches 3 new models under OATH PRO MAX series starting INR 26999
Thomson PATH tv - फोटो : amarujala

    विस्तार

    हाल ही में कई ई-कॉमर्स साइट पर फेस्टिव सेल का आयोजन हुआ था और उसके बाद से अभी तक सेल चल ही रही है। दिवाली से पहले तमाम कंपनियों ने इन सेल में अपने प्रोडक्ट को ऑफर के साथ लिस्ट किए थे। अब दिवाली के खास मौके पर तमाम कंपनियां अपने प्रोडक्ट भी पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में Thomson इंडिया ने अपनी OATH PRO MAX सीरीज के तहत तीन नए स्मार्ट टीवी पेश किए हैं। इन टीवी मॉडल के अलावा कंपनी ने द बिग दिवाली सेल का भी एलान किया है जो कि 28 अक्तूबर से हो रही है।

    Thomson OATH PRO MAX सीरीज के नए टीवी की कीमत

    इस सीरीज के 43 इंच वाले मॉडल यानी Thomson 43OPMAX9099 की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है। वहीं 50 इंच वाले मॉडल 50OPMAX9077 को 34,999 रुपये और 55 इंच वाले मॉडल 55OPMAX9055 की कीमत 38,999 रुपये रखी गई है। तीनों टीवी को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Thomson OATH PRO MAX सीरीज के टीवी की स्पेसिफिकेशन

    सभी टीवी के साथ 4के रिजॉल्यूशन मिलेगा। इसके अलावा सभी टीवी में 2 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। टीवी के साथ HDR 10+, 40W का स्पीकर, Dolby MS 12, डॉल्बी डिजिटल प्लस, DTS सराउंड, एंड्रॉयड 10, गूगल असिस्टेंट, 4के अल्ट्रा एचडी पिक्चर क्वॉलिटी, डुअल बैंड वाई-फाई, जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टीवी के साथ प्री-लोडेड 6,000 से अधिक एप्स मिलेंगे जिनमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम आदि शामिल हैं। टीवी 5,00,000 से अधिक टीवी शोज भी मिलेंगे। टीवी के साथ रोज गोल्ड एलॉय स्टैंड मिलेगा। टीवी के साथ ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है। 43 इंच वाले टीवी की ब्राइनटेस 450 निट्स, 50 इंच वाले की 500 निट्स और 55 इंच वाले की भी ब्राइटनेस 500 निट्स है। प्रोसेसर की बात करें तो तीनों टीवी में एक ही प्रोसेसर है जो कि मीडियाटेक ARM Cortex A53 है। रिमोट पर Netflix, अमेजन प्राइम वीडियो, यूट्यूब और गूगल प्ले के लिए स्पेशल बटन दिए गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें