Thomson की दो एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, 42 इंच की कीमत 19,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Jan 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
THOMSON Launches Android TV 42 Inch PATH at INR 19999 and 43 Frameless Premium PATH Series at INR 22499
Thomson PATH tv - फोटो : अमर उजाला

    पिछले दो साल में भारत में अपनी मजबूत बना चुकी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने दो नए एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी पेश किए हैं जिनकी साइज क्रमशः 42 इंच और 43 इंच है। Thomson PATH सीरीज के तहत लॉन्च होने वाले ये कंपनी के पहले एंड्रॉयड टीवी हैं। इनमें से 42 इंच वाले वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये और 43 इंच वेरियंट की कीमत 22,999 रुपये है, हालांकि ये कीमतें फ्लिपकार्ट पर 20-24 जनवरी तक चलने वाली रिपब्लिक डे सेल के लिए हैं।

    इन टीवी की खासियतों की बात करें तो इनमें वॉयस कंट्रोल के साथ गूगल असिस्टेंट दिया गया है। इसके अलावा रिमोट में अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, सोनी लिव और यूट्यूब के लिए अलग से बटन दिए गए हैं। गूगल असिस्टेंट के लिए भी टीवी में एक बटन है।

    विज्ञापन

    दोनों टीवी में 3 HDM1 2.0, RF इनपुट और बिजली बचत के लिए लेवल-5 की रेटिंग मिली है। कंपनी के दावे के मुताबिक टीवी की डिस्प्ले काफी ब्राइट है और व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। टीवी में क्वॉडकोर सीपीयू, माली क्वॉडकोर ग्राफिक्स है। प्रोसेसर की अधिकतम स्पीड 1.4-GHz है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टीवी में ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी भी दी गई है। इसके अलावा क्रोमकास्ट और एयरप्ले जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 42 इंच टीवी में 30वॉट का और 43 इंच में 40वॉट का स्पीकर है। टीवी एंड्रॉयड 9.0 दिया गया है। टीवी में आप गूगल प्ले-स्टोर से कोई भी एप डाउनलोड कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें