10,000 रुपये से कम कीमत वाले 5 बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन, डुअल फ्रंट कैमरा भी मिलेगा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 20 Oct 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
10 best selfie smartphones under Rs 10,000 in India
best selfie phone

    आजकल हर एक आदमी को शानदार कैमरे वाले स्मार्टफोन की जरूरत है और मोबाइल कंपनियां इस जरूरत को देखते हुए अपने-अपने स्तर पर बेहतरीन कैमरे के साथ स्मार्टफोन लांच भी कर रही है, लेकिन लोग यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर कौन-सा फोन बढ़िया है तो चलिए आज हम आपको 5 बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं।

    Xiaomi Redmi Y1
    Xiaomi Redmi Y1

    Xiaomi Redmi Y1

    शाओमी रेडमी वाय1 की में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, MIUI 9 सॉफ्टवेयर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज, डुअल नैनो सिम स्लॉट (2 सिम, 1 मेमोरी कार्ड), बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G VoLTE, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3080mAh की बैटरी है। इस फोन के 3 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है।

    Xiaomi Redmi Y2
    Xiaomi Redmi Y2

    रेडमी वाय2

    इस फोन में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी/64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो AI सपोर्ट के साथ आता है। फोन मे फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी वाय2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के साथ 3 कार्ड स्लॉट मिलेंगे यानि आप एक बार में 2 सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन के 3Gb/32GB वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें